Saree Designs: साड़ी जैसी शालीनता और अब स्टाइल स्टेटमेंट किसी और ड्रेस में नहीं है। यही वजह है कि हम आपके लिए विभिन्न डिजाइन और लुक वाली साड़ियां लेकर आए हैं।
Also read: पार्टी के लिए पहनें ये स्टाइलिश साड़ी: Stylish Saree for Party
फ्लोरल साड़ी

यह फ्लोरल साड़ी पर्पल कलर में है, जिस पर बड़े साइज में गुलाबी रंग के फूल बने हुए हैं। इस साड़ी को आप ऑफिस और पार्टी दोनों में पहन सकती हैं। -(सांगरिया)
शीयर साड़ी

यह शीयर साड़ी लाल रंग में बेहद खूबसूरत दिख रही है। जिन नई दुल्हनों को लाल रंग में मॉडर्न लुक चाहिए, उनके लिए यह बेस्ट है। -(वैरागी)
लहरिया साड़ी

पीली रंग की यह लहरिया साड़ी ऑफिस और हल्दी के फंक्शन में पहनी जा सकती है। इसके साथ मैचिंग इयररिंगस पहनें। -(साड़ी मॉल)
प्लेन साड़ी

पर्पल रंग की यह प्लेन साड़ी बारीक गोल्डन लेस के साथ बहुत सुन्दर दिख रही है। इस तरह की साड़ियों के साथ मल्टीकलर डिजाइन वाले ब्लाउज सुन्दर दिखते हैं। -(सांगरिया)
क्रीम साड़ी

क्रीम कलर की इस साड़ी पर छोटे फ्लोरल डिजाइन हैं। इसका बॉर्डर भी बहुत सुन्दर है और इसके साथ मैचिंग रंग में फ्लोरल ब्लाउज है। -(साड़ी मॉल)
रेडी टू वेयर साड़ी

टील रंग की यह रेडी टू वेयर साड़ी शीयर फैब्रिक में बहुत स्टाइलिश दिख रही है। इसका गोल्डन बारीक लेस इसकी खूबसूरती निखार रहा है। -(पैटलानी स्टाइल)
क्रिंकल साड़ी

यह साड़ी क्रिंकल पैटर्न में है और बहुत खूबसूरत दिख रही है। इसके साथ आप किसी दूसरे रंग की साड़ी पहनें और शानदार लुक पाएं। -(साड़ी मॉल)
