White Hair in Early Age
White Hair in Early Age

कम उम्र में सफेद होते बालों पर लगाएं ये बीजें, तुरंत मिलेगा रिजल्ट

White Hair : कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन बीजों के बारे में-

Seeds for White Hair: आधुनिक समय में लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल और बाहरी वातावरण होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल कम उम्र में सफेद न हो, तो आप कुछ प्राकृतिक उपचार को अपनाकर बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे असरदार बीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके बालों को कम उम्र में सफेद होने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए क्या करें?

Also read: शिशु की गर्दन पर रैशेज होने पर इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

मेथी के बीजों का प्रयोग करना बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह बीज न सिर्फ आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर करता है, बल्कि इससे बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं। कम उम्र में सफेद होते बालों की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो मेथी के दानों को रातभर भिगोकर सुबह इसका पेस्ट तैयार कर लें।

अब इसे कुछ घंटों के लिए अपने बालों पर लगाएं और कुछ घंटों के बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी। इससे बालों की सफेदी कम हो सकती है और बाल मजबूत बन सकते हैं।

fenugreek
fenugreek

काले तिल के बीज बालों की सफेदी को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें बालों में लगाने के बजाय खाने से अधिक लाभ होगा। काले तिल का तेल भी बालों में लगा सकते हैं। यह काफी प्रभावी माना जा सकता है।

kale til for hair
kale til for hair

आंवला बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। आंवला के बीजों से तैयार पाउडर का प्रयोग करने से बालों को काला किया जा सकता है। इसका प्रयोग नारियल तेल के साथ बालों में कर सते हैं। यह कम उम्र में सफेद होते बालों की परेशानी को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।

Aonla
Amla

इन उपायों के साथ-साथ स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम और तनाव को कम करने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि उम्र से पहले सफेद होते बालों की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...