खरबूजे के बीजों के स्वास्थ्य लाभ: Benefits of Musk Melon Seeds
Benefits of Musk Melon Seeds

Benefits of Musk Melon Seeds: खरबूजा गर्मियों के मौसम का एक फल है जो काफी रसीला और मीठा होता है। इससे हमारा मन काफी अच्छा हो जाता है और कुछ मीठा खाने की क्रेविंग भी दूर हो जाती हैं। वजन कम करने वाले लोगों के लिए इस तरह के फल काफी लाभदायक होते हैं। यह पानी से भरपूर होता है इसलिए गर्मियों के समय आपको हाइड्रेटेड भी रखता है जो काफी जरूरी होता है। लेकिन केवल खरबूजा ही नहीं बल्कि इसके बीज भी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। आज के समय में फलों और सब्जियों के सीड्स का प्रयोग काफी ज्यादा होने लगा है और उन्हीं में से एक खरबूजे के बीज भी हैं। आइए जानते हैं खरबूजे के बीजों का सेवन करने से कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

  • फाइबर से भरपूर : फाइबर हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक तत्व होता है क्योंकि यह पाचन तंत्र में मदद करता है और आपको लंबे समय तक भर पेट रखने में मदद करता है। खरबूजे के बीजों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ऐसा होने के कारण यह सभी तरह के पाचन रोगों से आपको बचा कर रखते हैं। साथ ही शुगर लेवल को रेग्यूलेट करने में भी खरबूज के बीज लाभदायक माने जाते हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक : गर्मियों के मौसम में हमेशा ऐसा महसूस होता रहता है जैसे हमारे शरीर के अंदर एनर्जी ही नहीं है। खरबूजे के बीज में विटामिन सी होता है। यह एक तरह का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक है। इसका सेवन करने से आप अंदर से भी डिटॉक्सिफाई महसूस करते हैं और आपकी स्किन भी पहले से इंप्रूव होती है।
  • कॉलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक : खरबूजे के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर के एलडीएल यानी खराब कोलस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। अगर आप दिल के मरीज हैं और आपको कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हैं तो आपको इन बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका दिल का रिस्क भी कम होता है।
  • इन्फ्लेमेशन कम करने में सहायक : खरबूजे के बीजों में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह आपके शरीर से इंफ्लेमेशन और सूजन आदि को कम करने में फायदेमंद माने जाते हैं। इन बीजों का सेवन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जो इन्फ्लेमेशन के कारण होने वाली बीमारियों से जूझ रहे हो।
  • प्रोटीन से भरपूर : अगर आप एक फिटनेस फ्रीक हैं और हर चीज को खाने से पहले उसमें प्रोटीन है या नहीं यह जानने की कोशिश करते हैं तो बता दें कि खरबूजे के बीजों में भी काफी प्रोटीन होता है। अगर आप प्लांट बेस्ड प्रोटीन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को इन बीजों को सलाद या अन्य डिश में मिला कर खा सकते हैं। यह शरीर में टिश्यू रिपेयर करने में मदद कर सकते हैं।
Benefits of Musk Melon Seeds
Benefits of Musk Melon Seeds for Health

कैसे करें खरबूजे के बीजों का सेवन ?

इनका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप इन्हें रोस्ट करके ऐसे ही खा सकते हैं या फिर आप इन्हें ग्राइंड करके एक स्मूद पेस्ट भी बना सकते हैं। इसके अलावा सलाद और सूप में टॉपिंग्स एड करने के रूप में आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी देखे-इन फलों को खाने से कोसो दूर रहती है डाइबिटीज, डाइट में करें शामिल: Diabetes Control Fruits

खरबूजे के साथ अब इनके बीजों का भी सेवन अलग अलग तरह से किया जा सकता है और यह आपकी सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। इसलिए आज के बाद इन्हें फेंकने की बजाए इनके लाभ जरूर लें।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...