इन वीडियो को देखकर घर पर बनाएं चिली चीज़ टोस्ट: Chilli Cheese Toast
Chilli Cheese Toast

इन वीडियो को देखकर घर पर बनाएं चिली चीज़ टोस्ट

चिली टोस्ट बनाने के लिए बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स की ज़रूरत होती है और इसको बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। अगर आपने अभी तक यह रेसिपी ट्राय नहीं की हो तो आप इन पाँच वीडियो की मदद ले सकते हैं।

Chilli Cheese Toast: चिली टोस्ट सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए परफ़ेक्ट डिश है। यह हेल्दी भी होता है और टेस्टी भी। बच्चों को तो यह खूब पसंद आता है। इसलिए आप इसको सुबह की जल्दी में उनके टिफ़िन के लिए भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स की ज़रूरत होती है और इसको बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। अगर आपने अभी तक यह रेसिपी ट्राय नहीं की हो तो आप इन पाँच वीडियो की मदद ले सकते हैं।

Also read: खीर मलाईदार नहीं बनती है तो अपनाएं ये टिप्स: Make Thick & Creamy Kheer

Chilli Cheese Toast
Cheese Chilli toast

कुणाल कपूर के इस वीडियो को देखकर आप बहुत ही फटाफट चिली चीज़ टोस्ट बना सकते हैं। इसके लिए बस सॉफ्ट बटर में थोड़ा सा ग्रेट किया हुआ लहसुन मिलाना है और इसको ब्रेड स्लाइस पर दोनों साइड स्प्रेड कर देना है। इसके ऊपर मोज़रिला चीज को ग्रेट करके डालना है और थोड़ा स्लाइस्ड चीज़ भी डाल देना है। इसके ऊपर थोड़ी सी हरी और लाल कैप्सिकम, गाजर डाल दें। ऊपर से थोड़ा और चीज़ डालना है। पैन में ढँककर चीज़ मेल्ट होने तक पकने दें। उनके इस वीडियो को 950 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं।

YouTube video

कुकिंग शुकिंग के वीडियो की मदद से भी आप आसानी से चिली चीज़ टोस्ट बना सकते हैं। इन्होंने ब्रेड पर बटर स्प्रेड करने के बाद उसके ऊपर रेड चिली काटकर लगायी है। ऊपर से बारीक कटे हुए लहसुन डालना है। थोड़ा सा नमक और फिर प्रोसेस्ड चीज़ खूब सारा डालना है। इसको दो मिनट ओवन में बेक कर लें या फिर तवे पर सेक लें। उनके इस वीडियो को 5.6 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

YouTube video

रणवीर ब्रार के इस वीडियो को देखकर आप आसानी से चीज़ चिली टोस्ट बना सकते हैं। इन्होंने हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बटर और चीज़ को एक बाउल में मिक्स किया है और इसको ब्रेड के ऊपर स्प्रेड कर दिया है। बस इसको तवे पर पका लेना है। उनके इस वीडियो को 9.1 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं।

YouTube video

निशा मधुलिका का यह वीडियो भी चिली टोस्ट बनाने के लिए आपके बहुत काम आ सकता है। इन्होंने बताया है कि एकदम क्रिस्पी टोस्ट बनाने के लिए टोस्ट पर फिलिंग लगाने के पहले तवे पर थोड़ा रोस्ट कर लें। फिर चीज, बटर, शिमला मिर्च की फिलिंग लगाएं और इन्हें बेक कर लें। उनके इस वीडियो को 442 हज़ार लोग देख चुके हैं।

YouTube video

राजश्री वीडियो में भी शेफ वरुण ईनामदार ने चिली टोस्ट बनाने की बहुत ही आसान सी रेसिपी बतायी है। इन्होंने चीज में थोड़ा सा दूध और काली मिर्च भी मिलायी है। शिमला मिर्च और लहसुन के अलावा थोड़ा प्याज़ भी डाला है। ब्रेड पर दोनों साइड बटर लगाकर पहले टोस्ट किया है। उनके इस वीडियो को 492 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं।  

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...