रगड़ने के बावजूद भी नहीं छूट रहा है सफेद जुराबों का मैल, तो इन तरीकों से करें साफ : White socks cleaning hacks
सफ़ेद जुराबें जब हम शुरू में पहनते हैं वो पहले तो चमकदार रहती हैं, लेकिन कुछ समय यूज करने के बाद उनमें धूल, गंदगी और पसीने के दाग लग जाते हैं
White Socks Cleaning Hacks: सफेद जुराबें पहनने में जितनी सुंदर दिखती हैं, उतना ही मुश्किल उनको हमेशा सफ़ेद रखना होता है। सफ़ेद जुराबें जब हम शुरू में पहनते हैं वो पहले तो चमकदार रहती हैं, लेकिन कुछ समय यूज करने के बाद उनमें धूल, गंदगी और पसीने के दाग लग जाते हैं जिससे उसका रंग मटमैला और गन्दा दिखने लगता है। ऐसा सभी के साथ होता है, इसलिए इसके लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम कुछ खास टिप्स लेकर आएं हैं, जो सफ़ेद जुराबों के रंग को सफ़ेद ही रहने देगा।
Also read: पंखे की सारी गंदगी हो जाएगी चुटकियों में साफ, इन खास टिप्स की लें मदद
1. बेकिंग सोडा और सिरका:

बेकिंग सोडा और सिरका चीज़ों की सफाई के लिए काफी इफेक्टिव माना जाता है। यह न केवल गंदगी को दूर करने बल्कि बल्कि जुराबों की चमक को भी वापस लाने में हेल्प करते हैं। इसके लिए, आप एक बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सफेद सिरका मिलाना है। फिर उसमें अपनी जुराबें भिगोकर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप जुराबों को सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। आप देखेंगे कि जुराबों से मैल पूरी तरह से छूट गया है और वे पहले की तरह चमकदार हो गई हैं।
2. नींबू और बोरिक एसिड:

नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो कपड़ों से दाग-धब्बों को दूर करने में काफी हेल्पफुल होते हैं। बोरिक एसिड भी सफेद कपड़ों की सफाई के लिए एक अच्छा आप्शन है। इसके लिए, एक बाल्टी में गर्म पानी लें और उसमें आधा कप नींबू का रस और एक चम्मच बोरिक एसिड मिलाएं। अब इसके बाद अपने सफ़ेद जुराबों को इसमें डालकर का भीगा दें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें। इससे जुराबों में लगी गंदगी दूर हो जाती है।
3. हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिशवॉशिंग लिक्विड:

अगर जुराबों में गहरे दाग लगे हुए हैं, तो इन दागों को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड और डिशवॉशिंग लिक्विड को एक साथ मिलाकर इसका यूज करना काफी इफेक्टिव माना जाता है। इसके लिए आपको एक कप हाइड्रोजन पेरोक्साइड और एक चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाना है। फिर इसके बाद इसको जुराबों पर अच्छी तरह से लगाकर कम से कम 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद जुराबों को पानी से धो लें। इससे जुराबों में लगे दाग निकल जाएँगे।
4. नमक और बेकिंग सोडा:

जुराबों को साफ़ रखने के लिए नमक और बेकिंग सोडा भी एक अच्छा उपाय है। इसके लिए, आधा कप नमक और आधा कप बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें इन्हें गुनगुने पानी में डाल दें। इसके बाद इस पानी में अपने गंदे जुराब डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपनी जुराबें सामान्य डिटर्जेंट से धो लें। इससे जुराबों में लगे दाग ख़तम हो जाते हैं।
5. धूप में सुखाना न भूलें:

जुराबों को धोने के बाद जरुरी है की उन्हें सही धुप में भी सुखाया जाये। धूप में सुखाने से कपड़ों के दाग और बैक्टीरिया दोनों ही कम होते हैं। इसलिए, अपनी सफेद जुराबों को अच्छी धूप में सुखाएं। इससे जुराबें साफ़ होंगी साथ ही जुराबों में हुए बैक्टीरिया भी कम होंगे। तो ये हैं कुछ खास टिप्स जो आपके सफ़ेद जुराबों को रखेंगे लम्बे समय तक सफ़ेद।
