Jannat Zubair Career: जन्नत जुबेर टेलीविजन इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। वह सिर्फ 21 साल की है लेकिन इतनी कम उम्र में उन्होंने बेशुमार धन दौलत कमा ली है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन आपको रियलिटी शो में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। उनका करियर हर दिन नए मुकाम चढ़ता जा रहा है और उनकी नेटवर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Also read: छोटी सी उम्र में सुपरस्टार बनी जन्नत जुबैर का इस स्टार से जुड़ चुका है नाम: Jannat Zubair News
7 साल कि उम्र में एक्टिंग
जन्नत जुबैर ने 7 साल की उम्र में साल 2008 में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ में एक छोटा सा किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें मेडिकल ड्रामा दिल मिल गए में यादगार कैमियो करते हुए देखा गया। 2010 और 11 में उन्होंने काशी-अब ना रहे तेरा कागज कोरा और फुलवा में शानदार एक्टिंग की और घर-घर में छा गई।
फिल्मों में काम
जन्नत को रोमांटिक कॉमेडी लव का द एंड में श्रद्धा कपूर की छोटी बहन का किरदार निभाते हुए देखा गया। 2017 में वह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा तू आशिकी में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई। उसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल में काम किया और मोस्ट सक्सेसफुल एक्सेस बन गई।
जन्नत को रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी देखा गया था। 2022 में उन्होंने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया। जहां उनकी हिम्मत देखकर रोहित शेट्टी हैरान हो गए थे। इसी साल उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी कुलचे चोले से पंजाबी सिनेमा में एंट्री ली।
कितनी है नेटवर्थ
जन्नत सिर्फ 21 साल की है लेकिन उनकी नेटवर्थ 250 मिलियन से ज्यादा है। जब उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भाग लिया था तब वह सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली कंटेस्टेंट थी। उन्होंने हर एपिसोड का 18 लाख रुपए लिया था। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। यहां उनके 49.5 मिलियन फॉलोअर्स है। इस मामले में वह करीना कपूर खान, सारा अली खान और शाहरुख खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ती हैं। जानकारी के मुताबिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह हर पोस्ट का डेढ़ से 2 लाख लेती हैं। उनके पास कई सारी लग्जरी चीज हैं और वह लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है और सोशल मीडिया के कई माध्यमों से वह ब्रांड एंडोर्स करती हैं।
