सफेद मोजे पर कीचड़ का दाग लगा हुआ इस तरह से करें साफ: White Socks Cleaning
White Socks Cleaning

Overview:

पैरों के पसीने, गंदगी और जूतों के घर्षण के कारण अक्सर सफेद सॉक्स नीचे से काले पड़ने लगते हैं। बार-बार धोने पर ये चमक खो देते हैं। ऐसे में इन गंदे व्हाइट सॉक्स को आप नींबू के रस का इस्तेमाल करके साफ कर सकते हैं।

Socks Cleaning Hacks: सफेद सॉक्स यानी मोजों को धोना और उनकी पहली जैसी चमक बनाए रखना कोई आसान काम नहीं है। अक्सर बच्चों के स्कूल सॉक्स सफेद होते हैं और बच्चे इन्हें इतना गंदा करके लाते हैं कि वॉशिंग मशीन तो दूर हाथ से धोने पर भी यह साफ नहीं होते। वहीं बड़ों के सफेद मोजे भी समय के साथ पीले और गंदे नजर आने लगते हैं। हालांकि इस परेशानी का हल आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आप रसोई की एक चीज से सफेद मोजों को फिर से पहले जैसा बना सकते हैं।

Socks Cleaning Hacks
Lemon

डार्क कलर के सॉक्स की तुलना में सफेद सॉक्स जल्दी गंदे होते हैं। पैरों के पसीने, गंदगी और जूतों के घर्षण के कारण अक्सर ये सॉक्स नीचे से काले पड़ने लगते हैं। बार-बार धोने पर ये चमक खो देते हैं। ऐसे में इन गंदे व्हाइट सॉक्स को आप नींबू के रस का इस्तेमाल करके साफ कर सकते हैं। जी हां, नींबू के रस में दाग हटाने की शक्ति होती है। यह आपके कपड़ों को अच्छी तरह साफ कर सकता है। यह सफेद सॉक्स को भी चमका देता है। इतना ही नहीं नींबू के रस में पाया जाने वाला एसिड एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। यह किसी नेचुरल ब्लीच की तरह कपड़ों पर काम करता है।

पीले पड़े सफेद सॉक्स को साफ करने के लिए आप नींबू को आसानी से यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे गर्म पानी में एक ताजे नींबू का रस मिला लें। अब अपने गंदे सॉक्स को दो से तीन घंटे के लिए इस मिश्रण में छोड़ दें। इसके बाद इन्हें निकालकर रगड़ें और वॉशिंग मशीन में वॉश कर लें। आपके सॉक्स पहले की तरह चमक उठेंगे। आप नींबू और गर्म पानी के इस मिश्रण को फैब्रिक सॉफ्नर के रूप में भी काम ले सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है। यह एसिड डिटर्जेंट या साबुन द्वारा छोड़े गए अवशेषों को पूरी तरह से तोड़ देता है। जिससे कपड़े मुलायम बने रहते हैं।

नींबू के साथ ही सफेद सिरका भी आपके व्हाइट सॉक्स को साफ करने में बड़ा मददगार बन सकता है। इसके लिए आप एक लीटर गर्म पानी में करीब 250 एमएल सफेद सिरका मिलाएं। इस घोल में अपने गंदे सफेद मोजे रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। अगले दिन इन्हें अच्छे से वॉशिंग मशीन में वॉश कर लें। आपके सॉक्स चमक उठेंगे।

बेकिंग सोडा भी नेचुरल ब्लीच का काम करता है। इसके लिए आप एक कटारे गर्म पानी में दो टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इसमें सफेद सॉक्स को भिगोकर 4 से 5 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इन्हें अच्छे से निचोड़कर वॉशिंग मशीन में वॉश कर लें।