एक वक्त था, जब लोग घंटों हाथों से कपड़े धोया करते थे, और न जाने कितनी बालटियां और कितना पानी इस्तेमाल होता था। हांलाकि उन कपड़ों की चमक सालों साल बरकरार भी तो रहा करती थी। मगर वक्त अब बदल रहा है और दो हाथों की जगह सेमी आटोमेटिक यां फिर फुली आटोमेटिक मशीन ने ले ली है, जिनमें एक तय समय के मुुताबिक कपडे खुद ब खुद धुलकर आपको मिल जाते हैं। आपको सिर्फ डिटजेंट मिलाना है और पानी की लिमिट तय करनी है, जो मशीन अपने आप टैंक में भर लेती है। इतनी सहूलत होने के बाद भी, इसमें एक परेशानी ऐसी है, जो हम लोगों के लिए सरदर्द बन जाती है और वो है धुलाई के दौरान कपड़ों पर जमने वाले सफेद दाग। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से दो चार हो रहे हैं, तो इन बातों का रखें ख्याल

 

रोएंदार कपड़ों को अलग धोएं

रोएंदार कपड़ों को अलग निकाल लें और उन्हें एक तरफ रख दें। उसके बाद रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले सूती और रेयान यां लिनन फेब्रिक के कपडत्रों को आप एक साथ धो सकते हैं। बशर्तें उनका रंग न निकलता हो तो। दरअसल, रोएंदार तौलिए और जीन्स को एक साथ धोने के बाद कपड़ों पर रोएं और पाउडर दोनों ही जम जाते हैं। ऐसे में मोटे फब्रिक वाले कपड़ों को अलग और लिंट अट्रैक्ट करने वाले हल्के कपड़ों को अलग धोना ही समझदारी है।

 

कपड़ों के रंगों का रखें ख्याल

कपड़े धोते समय एक बात अवश्य ध्यान में रखें कि जितने भी सफेद कपड़े आपकी बकिट में हैं उन्हें अलग कर लें। अन्यथा उनमें से निकलने वाले रोएं काले कपड़ों पर आसानी से चिपक जाते है। जो देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। ऐसे में अपनी लॉन्ड्री बास्केट में देखें कि किस रंग के कपड़े सबसे ज्यादा भरे हुए हैं। आपको हमेशा व्हाइट कपड़े अलग से धोने चाहिए। इससे सफेद कपड़ों पर अन्य रंगों के चढ़ने का खतरा भी नहीं रहता है।

 

रोएं हटाएं

अगर आपके कपड़े पूरी तरह से धूप में सूख चुके हैं तो लिंट हटाने का सबसे अच्छा तरीका ब्रश होता है। हांलाकि अब ब्रश के साथ साथ बाज़ार में रोएं हटाने वाली मशीन भी उपलब्ध है। अगर आपके पास दोनों में से कोई भी आपशन नहीं हैं, तो ऐसे में आप प्यूमिक स्टोन का की मदद भी ले सकते हैं। न्यूमिक स्टोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप इस स्टोन को कपड़ों पर हल्के से रगड़े, जो धीरे धीरे रोएं हटाता चला जाएगा।

 

 

मशीन में रोएं इस तरह से हटाएं

आप कपड़ों को मशीन में डालने के साथ ही उसमें एक ढक्कन विनेगर और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर उसे स्पिन कर सकते हैं। जो कपडत्रों में से रोएं आसानी से बाहर निकल पाएगा। लेकिन इसके बाद कपड़ों को धूप में सुखाइएगा ताकि उनसे सिरके की बदबू उड़ जाए।

 

 

ज्यादा डिअर्जेंट यानि कपड़ों की घटती लाइफ। जी हां ये बिल्कुल सत्य है। कपड़ों को सुदर और निखरा दिखाने के लिए आप कम डिटजेंट का इस्तेमाल करें, जो कपड़ों को आसानी से साफ कर पाता है। इसके अलावाडिटर्जेंट उतना ही डालें जितना जरूरी

ज्यादा डिटर्जेंट अगर डाल दिया जाए तो ये न सिर्फ कपड़ों में अलग सी अकड़ान आ जाती है बल्कि इससे कपड़ों में रोएं पनपने भी शुरू हो जाते हैं।

 

 

ध्यान से धोएं कपड़े

कपड़ों को धोते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत होती है। कपड़ों को हमेशा उल्टा करके साफ करें ताकि कपड़ों का रंग न उड़े। साथ ही कपड़ों को ब्लीच न करें। ब्लीच करने से कपड़े कमजोर हो जाते हैं। कपड़ों के पीलेपन को कम करने के लिए उस जगह पर नीबू का रस लगाएं और उसे ठंडे पानी में आधे घंटे रखें। फिर उसे धो लें। साथ ही सफेद और रंगीन कपड़ों को अलगण्अलग धोएं।

 

दाग पर दें ध्यान

कपड़ों की धुलाई के वक्त दागण्धब्बों को छुड़ाने पर विशेष ध्यान दें। कपड़ों को वॉशिंग मशीन में डालने से पहले उन पर लगे दागण्धब्बों को हाथ से छुड़ा लें। दरअसलए वॉशिंग मशीन में दाग लगे कपड़े को सीधे डालने से निशान और गहरा हो जाता है। रंगीन कपड़ों को सूरज की रोशनी में न सुखाएं। कपड़ों का रंग फीका हो सकता है।

 

डिटर्जेट चुनें ध्यान से

डिटर्जेट चुनते वक्त सबसे पहले यह तय करें कि आपको पाउडर का इस्तेमाल करना है या लिक्विड डिटर्जेट का। लिक्विड डिटर्जेट अपेक्षाकृत ज्यादा महंगे होते हैं। पर इस बात को भी ध्यान में रखें कि अगर आप कपड़े धोने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं तो पाउडर आसानी से पानी में नहीं घुलेंगे। बेहद मुलायम कपड़ों को धोने के लिए लिक्विड डिटर्जेट का इस्तेमाल करें।

 

इन्हें भी आजमाइए

दागण्धब्बों को दूर करने के लिए आप इन चीजों को भी आजमा सकती हैंरू

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में थोड़ाण्सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे कपड़े पर लगे निशान के ऊपर लगाएं और टूथब्रश से स्क्रब करें। पानी से धो लें। आप वॉशिंग मशीन में सर्फ के साथ थोड़ाण्सा बेकिंग सोडा भी डाल सकती हैं। कपड़ों से बदबू हटाने में भी यह तरकीब कारगर होती है।

सफेद विनिगर

यह कपड़ों की चमक बढ़ाएगा और उन्हें मुलायम भी बनाएगा। कपड़े धोते वक्त सबसे अंत में वॉशिंग मशीन में दो चम्मच सफेद विनिगर डाल दें। इसके अलावा सफेद कमीज पर अंडरआर्म्स के पसीने के लगे निशानों को हटाने के लिए सफेद विनिगर को स्प्रे बोतल में डालकर उस जगह पर स्प्रे कर दें।

बोरैक्स सोडियम बोरेट

यह प्राकृतिक चीज है और कपड़ों पर लगे निशान हटाने में कारगर भी है। डिटर्जेट पाउडर के साथ डेढ़ चम्मच बोरैक्स पाउडर भी डालें। कपड़े खुशबूदार और फ्रेश हो जाएंगेए साथ ही दागण्धब्बों को हटाने में भी मदद मिलेगी।

नीबू का रस

नीबू के रस को कपड़े पर लगे निशान पर सीधे लगा सकती हैं। बेहतर परिणाम के लिए विनिगर में नीबू का रस मिला कर उसे कपड़े के दागण्धब्बों के ऊपर लगा सकती हैं।

 

यह आलेख आपको कैसा लगा ?  à¤…पनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही लाइफस्टाइल से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com

ये à¤­à¥€ à¤ªà¥à¥‡

घर में आती है बहुत ज्यादा धूल तो ये हैक्स करेंगे सफाई में मदद