बोरिंग पार्टी स्नैक्स की जगह ट्राई करें ये मज़ेदार सैंडविच, इसमें है कुछ यूनिक: Different Sandwich Recipe
Different Sandwich Recipe

मुंह में घुल जाएगा ये यूनिक सैंडविच, बनाएं दो तरह से

अगर आपके बच्चे को स्कूल के लिए देर हो रही है तो घर में बैठ कर खाने की जगह बच्चा इसे अपनी स्कूल बस में या आपके साथ जाते समय आसानी से खा सकता है।

Different Sandwich Recipe: सैंडविच एक ऐसा स्नैक्स जो बहुत हल्का फुल्का होता है। हर उम्र के लोगों को पसंद भी आता है। सबसे यूनिक बात ये की ना जाने कितने ही तरह के सैंडविच हम बना सकते हैं और वो भी अपने स्वाद के अनुसार। इसे चलते चलते या फिर गाडी में बैठे बैठे भी आसानी से खाया जा सकता है। अगर आपके बच्चे को स्कूल के लिए देर हो रही है तो घर में बैठ कर खाने की जगह बच्चा इसे अपनी स्कूल बस में या आपके साथ जाते समय आसानी से खा सकता है। झटपट भूख मिटाने के लिए भी सैंडविच काफी अच्छा और जल्दी से बन जाने वाला स्नैक्स है। अब बात आती है सैंडविच के पौष्टिक होने की,

तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी पौष्टिक रेसिपी बताएंगे जो आपके बोरिंग पार्टी स्नैक्स में चार चांद लगा देगी।

Different Sandwich Recipe
Multigrain bread sandwich

आटा ब्रेड/ मल्टीग्रेन ब्रेड – 6 स्लाइस

मशरुम- आधा कप कटे हुए

स्वीट कॉर्न- 2  चम्मच उबले हुए

शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई

प्याज – 1 छोटा बारीक कटा हुआ

टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ

cheesy sandwich
Tempting cheesy sandwich

मायोनीज़ – 2 बड़े चम्मच

चीज़ स्प्रेड – 2 बड़े चम्मच

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

काली मिर्च पाउडर – एक चौथाई चम्मच

नमक – स्वादानुसार

गार्लिक बटर – 2 चम्मच

घी या बटर – सेकने के लिए

एक गहरे बर्तन में मशरुम, स्वीटकॉर्न, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिला लें।

अब इस मिश्रण में चीज़ स्प्रेड, मायोनीज़ एक साथ मिला कर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इसे थोड़ी देर ऐसे ही ढक कर रख दें।

Garlic Sandwich
Garlic butter will create magic

कुछ समय बाद इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स करें।

ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल कर मिला लें।

अगर आपको गार्लिक बटर का स्वाद पसंद है तो आधा चम्मच पिघला हुआ गार्लिक बटर डाल कर इस मिश्रण को 10 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

ध्यान रखें ये मिश्रण गाढ़ा होना चाहिए।

अगर आपको सभी सामग्री मिलाते वक़्त इसके पतले होने का एहसास हो रहा है तो इसमें सब्जियां बढ़ा दें या बटर,चीज और मायोनीज़ की मात्रा काम कर दें।

नमक डालने के बाद ये थोड़ा पानी छोड़ेगा, इसलिए इसे काफी गाढ़ा रखें।

Sandwich recipe
Easy to make

ब्रेड में हल्का सा बटर लगाएं और तैयार स्टफ़िंग को ब्रेड पर अच्छी तरह फैला लें।

सी तरह हर ब्रेड पर स्तूफिंग फैलाते जाएं और सैंडविच तैयार कर के रख लें।

अगर आपको इसे ग्रील नहीं करना है तो ऐसे ही इसका स्वाद लें ये पूरी तरह से तैयार हैं।

Grill Sandwich
Grill it

ग्रिल करने के लिए सैंडविच में बाहर की तरफ थोड़ा सा घी या बटर पिघला कर लगाएं।

सैंडविच को ठीक तरह से दबा कर इसे ग्रिल करें।

क्रिस्पी ग्रिल करने पर ही इसका स्वाद और निखर कर आता है।

गरम गरम ग्रिल सैंडविच सभी को परोसें।

Serve with love
Serve with love

इस सैंडविच को आप अपनी मनचाही शेप दें, इसे आप बिना ग्रिल किये खाएं या ग्रिल करने के बाद इसका स्वाद आपको दोनों ही तरह से बेहतरीन लगेगा। इस यूनीक रेसिपी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और पार्टी स्नैक्स में भी इसे सर्व करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...