इन संकेतों से जानें कहीं आप एक गलत रिलेशनशिप में तो नहीं हैं ?: Unhealthy Relationship Signs
signs that you are in unhealthy relationship

Unhealthy Relationship Signs : कई बार हम रिश्तों में बंधते समय ये नहीं जानते कि हमारा पार्टनर हमारे लिए सही है या नहीं। वैसे तो हर इंसान की प्रवृत्ति यही होनी चाहिए कि जो रिश्ते बनाए उसे निभाएं। लेकिन कभी-कभी हम गलत लोगों के साथ रिलेशनशिप में बंध जाते हैं। ऐसे में उन रिश्तों में दूरी बना लेना ही बेहतर है। वरना आपकी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। किसी रिश्ते में अगर आप अपना पूरा समय, प्यार और विश्वास डाल देते हैं। फिर भी बदले में आपको कुछ नहीं मिलता तो आप बहुत बुरी तरह से टूट जाते हैं। इसके परिणाम कुछ भी हो सकते हैं। दिल टूटने बाद लोगों को ट्रस्ट इशू हो जाता है और वो बहुत जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। कुछ रिश्तों को समय रहते ही खत्म कर देना चाहिए। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे संकेत के बारे में जिससे आपको पता चलता है कि आप एक सही रिलेशनशिप में नहीं है। अगर आप इन संकेतों को समझ कर या फैसला ले लेते हैं कि आप से रिलेशन में नहीं है तो आपको जल्द से जल्द इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है

Unhealthy Relationship Signs
The Best Relationship Advice

अगर आपके पार्टनर आपको इस तरीके का इंसान बनना चाहते हैं। जैसे आप बिल्कुल भी नहीं हो तो यह आपके लिए नॉर्मल बात नहीं है। कई बार हम अपने पार्टनर की खुशी के लिए बहुत सारे बदलाव लेकर आते हैं। लेकिन पूरी की पूरी पर्सनालिटी को बदलने से आप अपना व्यक्तित्व खो देंगे। अगर कोई आपसे प्यार करता है तो आप जैसे हैं वैसे ही वह आपसे प्यार करेगा। छोटी-मोटी आदतें सुधारना अलग बात है लेकिन किसी की पहचान ही बदलने की कोशिश करना प्यार नहीं है।

जब आप एक गलत रिलेशनशिप में होते हैं तो आपके रिश्ते में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं और मानसिक अशांति बनी रहती है। ऐसे में आप अपने आपको बहुत तनाव में पाते हैं। रिश्ते में छोटी-मोटी नोक-झोक तो अच्छी लगती है लेकिन हर वक्त सिर्फ लड़ाई झगड़ा होना अच्छी बात नहीं है। लगातार टकराव हो तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप एक हेल्दी रिलेशनशिप में नहीं है।

Abuse
any kind of abuse

अगर आपके रिश्ते में आपका पार्टनर आप पर फिजिकल एब्यूज करता हो या आपको गाली देता हो तो आपको बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। कई लोग प्यार का हवाला देकर यह सारी चीज करके भी अपनी गलती नहीं मानते। किसी भी रिश्ते में डोमेस्टिक वायलेंस और गाली गलौज या किसी भी तरीके का एब्यूज नहीं होना चाहिए। अगर आप रिश्ते में पार्टनर एब्यूजिव बिहेव करता है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आप गलत रिलेशन में है और जल्दी ही रिश्ते को खत्म कर लेना चाहिए।

पार्टनर्स एक दूसरे को समय देते हैं तो रिश्ता बहुत अच्छा चलता है। चाहे कोई कितना भी व्यस्त क्यों ना हो अपने प्रियजन के लिए समय निकाल ही लेता है। जो सच में प्यार करता है वह सिर्फ एक साथ समय बिताने की बहाने ढूंढता है। अगर आपको आपके रिश्ते में यह क्वालिटीज नहीं दिख रही है और आपका पार्टनर हमेशा आपके साथ समय बिताने से बच रहा हो तो समझ जाएं कि आप एक सही रिलेशनशिप में नहीं है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...