Why emotional intimacy is important : किसी भी रिश्ते को सक्सेसफुल बनाने और इसे संभालने के लिए भरोसा और प्यार दोनों का ही होना बहुत जरूरी होता है। अगर इनमें से कोई एक भी रिश्ते में ना हो तो रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। अपने प्यार को बरकरार रखने के लिए हमें भावनात्मक और शारीरिक रूप से जुड़ना बहुत जरूरी है। अगर कपल्स के बीच में सिर्फ फिजिकल यानी कि शारीरिक जुड़ाव हो तो आपस में इमोशंस की समझ ना होने के कारण लड़ाई और झगड़ा होने लगते हैं, जिससे रिश्ता खत्म होने के कगार पर आ जाता है और यदि सिर्फ इमोशनल इंटिमेसी है तो धीरे-धीरे दोनों का ही इंटरेस्ट एक दूसरे में से खत्म होने लगता है। इमोशंस तो आप अपने दोस्तों के साथ भी जोड़ सकते हैं लेकिन फिजिकल इंटिमेसी आप अपने पार्टनर के साथ ही रख पाते हैं। आईए जानते हैं कि एक सक्सेसफुल रिलेशनशिप के लिए फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी दोनों जरूरी क्यों है।
Also read:इन 6 लक्षणों से पहचानें ‘टॉक्सिक रिलेशनशिप’ में हैं आप: Toxic Relationship Sign
इमोशनल इंटिमेसी क्यों है जरूरी ?

एक रिश्ते में इमोशनल रूप से जुड़ना काफी जरूरी है। अगर कोई कपल एक दूसरे से खुलकर अपनी बातें शेयर कर पाता है या दोनों ही पार्टनर एक दूसरे को समझते हों और जरूरत पड़ने पर एक दूसरे का साथ भी देते हों तो यह इमोशनल इंटिमेसी है। इमोशनली पार्टनर्स हो अटैच होना ही चाहिए। किसी भी रिश्ते में अगर दोनों पार्टनर फिजिकल इंटिमेट ना हो तो बहुत जल्द ही रिश्ते में बोरियत पनपने लगती है। अक्सर फिजिकल इंटिमेसी को एक दूसरे की जरूरत पूरा करने का माध्यम माना जाता है लेकिन इससे कपल्स के बीच में प्यार बना रहता है। रिश्ते में नयापन और स्पार्क खत्म नहीं होता रिश्ते में अगर फिजिकल इंटिमेसी की कमी हो तो कपल्स के बीच में लड़ाई झगड़ा चिड़चिड़ापन और दूरियां आने लगती है।
वरना अगर पार्टनर सिर्फ फिजिकल इंटिमेट हो तो इमोशनल इंटिमेसी के लिए आप किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेते हैं। वह आपका दोस्त भी हो सकता है और कभी-कभी तो सिर्फ इमोशनल इंटिमेसी की वजह से भी पार्टनर्स एक दूसरे को चीट कर देते हैं। एक सक्सेसफुल रिलेशनशिप के लिए फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी दोनों ही जरूरी है। यह दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जीवन काफी लंबा होता है इसे बिताने के लिए पार्टनर्स को फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी बना कर रखना चाहिए। यह जीवन को रोमांचक बना कर रखेगा और दोनों एक दूसरे की कंपनी को हमेशा इंजॉय करेंगे।
इमोशनल इंटिमेसी को बनाकर रखने के लिए क्या करें?

एक दूसरे से खुलकर बातें करें
इमोशनल इंटिमेसी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक दूसरे के साथ समय बिताना और खुलकर अपनी बातें कहना। अपने पार्टनर को इतना कंफर्ट फील करवाएं कि वह आपसे अपने मन की सारी बातें कह पाए। आप अगर उनकी सारी बातें समझेंगे तो वह इमोशनली आपके साथ जुड़ पाएंगे और रिश्ता काफी मजबूत होगा।
एक दूसरे का ट्रस्ट जीतें
कोई भी रिश्ता सिर्फ विश्वास पर ही चल सकता है। अगर किसी रिश्ते में विश्वास की कमी हो तो हमेशा अप्स एंड डाउन आते रहते हैं। भरोसा बनाए रखना सिर्फ एक जरूरत ही नहीं है बल्कि अगर आपने किसी के साथ पूरा जीवन बिताने का फैसला लिया है तो उनका भरोसा बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। इससे रिश्ते में भरोसा और प्यार बढ़ता है। भावनात्मक अंतरंगता को कोई खरीद नहीं सकता इसे केवल विकसित किया जाता है लेकिन शारीरिक अतरंगता के मामले में यह सच नहीं है।
