कमांडर बने गुरमीत चौधरी की फिटनेस का राज है उनकी डाइट: Gurmeet Choudhary Diet
Gurmeet Choudhary Diet

Gurmeet Choudhary Diet: एक्‍टर गुरमीत चौधरी इन दिनों डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर आई सीरीज ‘कमांडर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में रॉ एजेंट बने गुरमीत टीवी पर रामायण में ‘राम’ के किरदार से हर घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। गुरमीत ने टीवी ही नहीं फिल्‍मों में भी हाथ आजमाया। गुरमीत टीवी जगत के उन कलाकारों में से हैं जो फिटनेस का खास ध्‍यान रखते हैं। यही नहीं गुरमीत चौधरी किक बॉक्सिंग और मिक्‍स मार्शल आर्ट में भी ट्रेंड हैं। फिटनेस के लिए अपने रूटीन के साथ डाइट पर भी खास ध्‍यान देते हैं। अगर आप भी फिटनेस फ्रीक हैं तो गुरमीत चौधरी से प्रेरणा ले सकते हैं। आइए आपको गुरमीत चौधरी के फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं।

READ ALSO: कमांडर ‘करण सक्‍सेना’ बन ओटीटी पर छा जाने आ रहे हैं गुरमीत चौधरी: Gurmeet Choudhary Web Series

गुरमीत चौधरी अगर शूटिंग या काम में बिजी रहते हैं तो भी अपनी फिटनेस रूटीन से कम्‍प्रोमाइज नहीं करते। गुरमीत चौधरी कम से कम 30 मिनट डेली वर्कआउट के लिए निकालते हैं। वे स्‍ट्रेग्‍थ ट्रेनिंग के लिए किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट की भी प्रैक्टिस करते हैं। इससे उन्‍हें फिटनेस और बॉडी टोन करने में मदद मिलती है। गुरमीत किक बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस की वजह से मसल्‍स में होने वाली स्टिफनेस को दूर करने के लिए योगा भी करते हैं।

गुरमीत चौधरी अपनी फिटनेस के प्रति इस हद तक समर्पित हैं कि वे फिक्‍स डाइट के साथ कुछ चीजों से खुद को दूर ही रखते हैं। उनके दिन की शुरूआत हाई प्रोटीन वाले ब्रेकफास्‍ट के साथ होती है। जिसमें एगव्‍हाइट, प्रोटीन शेक और फ्रूट्स शामिल हैं। लंच में वे चिकन और सलाद लेते हैं। गुरमीत वैसे तो स्ट्रिक्‍ट डाइट फॉलो करते हैं लेकिन कभी कभी वे चीट मील के जरिए अपनी क्रेविंग्‍स को शांत करने में बुरा नहीं समझते। गुरमीत डाइट को लेकर इतने स्ट्रिक्‍ट हैं कि एक इंटरव्यू में उन्‍होंने बताया था कि 14 सालों से उन्‍होंने समोसा नहीं खाया। यही नहीं उन्‍होंने कई महीनों तक चावल, रोटी और मिठाई से भी दूरी बनाकर रखी। जिससे वे अपनी बॉडी को परफैक्‍ट शेप में रख सकें।

बतौर एक्‍टर हर कोई अपने किरदार को शिद्दत से निभाने की कोशिश करता है। लेकिन अगर किरदार की डिमांड हो परफैक्‍ट और फिट बॉडी तो कई बार एक्‍टर्स को इसके लिए महीनों बॉडी पर काम करना पड़ता है। गुरमीत के लिए ‘कमांडर’ पहले से ही तैयार थे। हालांकि इस किरदार के लिए उन्‍होंने अपने वर्कआउट और डाइट पर और भी ज्‍यादा फोकस किया। ‘कमांडर’ में करण सक्‍सेना के किरदार में वे परफैक्‍ट लग रहे हैं। डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर आने वाली इस सीरीज में इकबाल खान और हृता दुर्गुले भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। सीरीज का निर्माण कीलाइट प्रोडक्शंस ने किया है और निर्देशन जतीन वागले ने किया है। कमांडर करण सक्सेना प्रसिद्ध लेखक अमित खान द्वारा रचित चरित्र पर आधारित है।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...