इन 6 लक्षणों से पहचानें ‘टॉक्सिक रिलेशनशिप’ में हैं आप: Toxic Relationship Sign
Signs you are in a toxic relationship

Toxic Relationship Sign: हर रिश्ते में कोई ना कोई समस्या तो होती ही है। छोटी-मोटी नोक झोक का होना तो बहुत ही आम है। लेकिन अगर आपका रिलेशनशिप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में बदल चुका है तो यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपके पार्टनर या रिलेशनशिप में कोई छोटी-मोटी कमी हो तो आप उसे दूर कर सकते हैं। लेकिन बात अगर हाथ से निकल चुकी हो फिर भी प्यार के नाम पर आप मेंटली सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। यह जानने के बाद कि आप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में है। तो जल्द से जल्द आपको उस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए वरना आप डिप्रेशन, अंडरकॉन्फिडेंस और स्ट्रेस के शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे संकेत के बारे में जिससे आप यह जान सकते हैं कि आपका रिश्ता एक विषाक्त (toxic) रिश्ता है।

Toxic Relationship Sign
Signs of a Toxic Relationship

अगर आपका पार्टनर हमेशा आपको कंट्रोल करने की कोशिश करता है या वह हमेशा आपकी इन बातों का पता लगाता रहता है कि आप कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, किससे मिल रहे हैं और आपका समय कहां बीत रहा है तो यह आपके टॉक्सिक रिलेशन का संकेत हो सकता है। अपनी पार्टनर के इन हरकतों के कारण आप हमेशा स्ट्रेस और डर में रहते ।हैं आप अपना निर्णय खुद लेने में घबराते ।हैं ऐसे रिलेशन को सुधारने की कोशिश करें और अगर आप सुधार कर हार चुके हो तो यह रिश्ता खत्म कर दें।

चिंता और तनाव तो आजकल सबके जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन अधिकांश समय अगर आप अपने पार्टनर की वजह से तनाव में रह रहे हैं तो आपका रिश्ता टॉक्सिक बन चुका है। आप उसे रिश्ते में खुद को ढाल नहीं पा रहे हैं, जिस कारण तनाव से ग्रसित है। आपको इस पर काम करना चाहिए वरना यह एंजायटी का रूप ले लेगा और आप मेंटली बहुत परेशान रहने लगेंगे।

अगर कोई रिश्ता टॉक्सिक होता है तो आपकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की जाती है। आपका पार्टनर अगर आपको अपने दोस्तों से या पार्टी में जाने से रोक रहा हो ,फैमिली और फ्रेंड के साथ समय बिताने के लिए आपको किसी भी प्रकार से मना कर रहा हो तो आप ऐसा न होने दें। समय रहते आपको ऐसे टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म कर देना चाहि।ए यह आपके लिए सुरक्षित नहीं है।

अगर किसी रिश्ते में अपमानजनक शब्द इस्तेमाल हो रहे हो या किसी भी प्रकार की हिंसा की जा रही हो तो आपको रिश्ता खत्म कर देना चाहिए।यह एक टॉक्सिक रिलेशनशिप है। ऐसे रिश्ते को आप जल्द से जल्द पहचानें।अपने पार्टनर की सफाई देने के बजाय उसकी गलती को पहचानें, जो व्यक्ति प्यार करता है वह आप पर हाथ नहीं उठा सकता। प्यार के नाम पर अगर आपका पार्टनर आपको एब्यूज कर रहा है तो यह एक टॉक्सिक रिलेशनशिप है। ऐसे इंसान को बिल्कुल ही डेट न करें।

Serious Ways Toxic Relationships Can Do Damage To Your Body
Serious Ways Toxic Relationships Can Do Damage To Your Body

कोई भी रिश्ता दो लोगों का होता है। दो अलग व्यक्तियों के विचार अलग होते हैं। कई बार रिलेशनशिप में एक दूसरे की बातें ना समझ पाने के कारण बहस हो जाती है। लेकिन अगर यह हमेशा हो तो लगातार रिश्ते में नेगेटिविटी आने लगती है। अगर आपके विचार बिल्कुल भी मेल नहीं खाते हो, बात-बात पर बहस हो लड़ाई झगड़ा हो तो रिश्ते में नेगेटिविटी बनी रहती है। यह भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप का संकेत है।

हेल्दी रिलेशनशिप में पार्टनर्स एक दूसरे के एक्शंस को सराहते हैं, जिससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ता ।है अगर आप एक ऐसे रिलेशनशिप में है, जिसमें आपके हर एक्शन को जज किया जाता हो और आपकी आलोचना की जाती है तो यह अच्छे संकेत नहीं हैं। अगर किसीका पार्टनर उनकी सक्सेस को देखकर जेलस फील करता हो या पजेसिवनेस दिख रहा हो तो यह रिलेशनशिप एक टॉक्सिक रिलेशनशिप है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...