देश के कुछ अलहदा आश्रम
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घूमने के साथ ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था देखते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बजट में घूमना और पैसे बचाने पर विश्वास रखते हैं।
Ashrams of India: हर किसी को घूमने-फिरने का शौक होता है। लोग महीने में दो से तीन बार यात्रा करते ही करते हैं। यही वजह है कि अच्छी जगह पर जाकर उनका मन ख़ुशी और प्रसन्नता से भर जाता है। कुछ लोगों को घूमने में रोमांच पसंद होता है और वह किसी भी जगह पर आसानी से ठहर जाते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घूमने के साथ ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था देखते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बजट में घूमना और पैसे बचाने पर विश्वास रखते हैं। यदि आप भी ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां पर आपका सबसे कम खर्च हो तो मैं आपको कुछ ऐसे आश्रम के बारे में बताने वाला हूँ, जो रहने के लिहाज से एकदम फ्री हैं। इन आश्रमों में ठहरने और खाने पीने का कोई शुल्क नहीं लगता है।
Also read: बजट ट्रिप के लिहाज़ से देश की 10 सबसे सस्ती जगहें: Budget-Friendly Trips
भारत हेरिटेज सर्विसेज (Bharat Heritage Services)

भारत हेरिटेज सर्विसेज ऋषिकेश में स्थित एक बहुत ही अच्छी और ख़ूबसूरत जगह है। इस जगह पर लोग शांत वातावरण में समय बिताने के लिए आते और ठहरना पसंद करते हैं। इस जगह पर ठहरना और खाना पीना बिल्कुल ही निशलक होता है। यह संस्था आपको फ्री सर्विस देती है लेकिन उसके बदले में आपको कुछ वॉलिंटियर का काम करना होगा। इस जगह पर आकत आप रिशीकेश के मंदिरों आदि का दर्शन कर सकते हैं। इस जगह पर गंगा नदी बहती हैं जो कि बहुत ही ख़ूबसूरत है। इस जगह पर लोग धर्म, अध्यात्म और योग के लिए आते हैं।
श्री रामनाश्रामम (Sri Ramanasramam)

तिरुवन्नामलई दक्षिण-भारत के तमिलनाडु शहर में आता है और इसी जगह पर श्री रामनाश्रामम स्थित है। यह जगह देश की सबसे प्रमुख जगहों में आता है जिसकी वजह से देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। आप भी यदि तिरुवन्नामलई की पहाड़ियों को घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको श्री रामनाश्रामम ज़रूर जाना चाहिए। इस जगह पर आपको एक बहुत ही शांत और सकून देने वाला वातावरण मिलेगा। इस जगह पर आकर आप शांति और सकून के साथ रुक सकते हैं। इस जगह पर आपको खाने पीने और ठहरने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
गुरुद्वारा मणिकरण साहिब (Gurudwara Sahib Manikaran)

भारत के हिमाचल राज्य में हर रोज हजारों की संख्या में सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण को जमकर एंजोय करते हैं। यदि आप भी हिमाचल में घूमने के लिए मन बना रहे हैं तो आपको हिमाचल में स्थित मणिकर्ण ज़रूर आना चाहिए। यह राज्य की सबसे ख़ूबसूरत और अनोखी जगह के तौर पर जानी जाती है। इस जगह पर एक बहुत ही सुंदर गुरुद्वारा भी है जहां पर आपको ठहरने और खाने-पीने के लिए अच्छी सुविधा मिल जाती है और आपको कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।
परमार्थ निकेतन (Parmarth Niketan)

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में स्थित एक बहुत सुंदर आश्रम है। इस जगह को मुख्य रूप से अपने यहाँ होने वाली गंगा आरती के लिए जाना जाता है। इस जगह पर यदि आप किसी धार्मिक प्रयोजन के लिए आते हैं तो आप फ्री में रुक सकते हैं। इस जगह पर आपको खाने पीने के लिए भी किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता है। इस जगह पर आप फ्री में योग आदि भी सीख सकते हैं। परमार्थ निकेतन रुकने के लिए ऋषिकेश की बहुत ही बढ़िया जगह है। इस जगह पर आप कुछ समाज सेवा और बाग़वानी से जुड़े कार्य कर सकते हैं।
