Jasprit Bumrahs Fitness Formula: जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज हैं, जिन्होंने कई बल्लेबाजों की नींद उड़ा रखी है। इस धमाकेदार गेंदबाज ने हाल ही में कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। यह फास्ट बॉलर क्रिकेट फील्ड में हमेशा चीते की तरह दौड़ता नजर आता है। उनकी फास्ट बॉलिंग अच्छे से अच्छे धुरंधरों के भी पसीने छुड़ा देती है। यॉर्कर किंग नाम से मशहूर यह क्रिकेटर सिर्फ अपनी तेज गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि अपने फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चित रहते हैं। जसप्रीत बुमराह बेहतरीन प्रदर्शन और बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए दुनिया भर में क्रिकेटर्स के लिए एक प्रेरणा के स्रोत हैं। हर व्यक्ति की फिटनेस और आहार से संबंधित आदतें अलग-अलग होती हैं। आईए जानते हैं जसप्रीत बुमराह के वर्कआउट और डायट प्लान के बारे में, जिसे फॉलो कर वह इतने फिट और स्ट्रांग है।
Also read: टीम इंडिया की जीत पर बने इन मीम्स को देखकर हो जाएंगे लोटपोट: T20 World Cup Final Memes
बुमराह का फिटनेस रूटीन (bumrah fitness routine)

बुमराह अपने शरीर के निचले हिस्से, खासकर अपने पैरों को मजबूत बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि तेज गेंदबाजी के लिए उनका शरीर साथ दे सके। बुमराह अपने फिटनेस व्यवस्था में कार्डियो ताकत प्रशिक्षण और सफलता दोनों पर ही जोर देते हैं। वह अपनी बॉडी स्ट्रेंथ पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
दौड़ है वर्कआउट का अहम हिस्सा (Jasprit Bumrah-approved workout routines)
अपनी वर्कआउट रूटीन की शुरुआत जसप्रीत रनिंग से करते हैं। वह तब तक दौड़ लगाते हैं जब तक थक नहीं जाते और इतनी देर में दौड़ वह कम से कम चार बार लगाते हैं। किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे जरूरी है ऐसी एक्सरसाइज करना, जिससे उनकी शारीरिक ताकत बढ़ाने के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूत हो और फ्लैक्सिबिलिटी बनी रहे। इसलिए जसप्रीत बुमराह प्रतिदिन रनिंग एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं। जसप्रीत अगर कभी दौड़ लगाने नहीं जा पाते हैं तो वह ट्रेडमिल पर ही एक्सरसाइज करते हैं।
वार्म अप करना है जरूरी (Fitness lessons to take from Jasprit Bumrah)
जसप्रीत बुमराह के अनुसार वर्कआउट सेशन शुरू करने से पहले वार्मअप बहुत जरूरी है। वरना मांसपेशियों पर काफी जोर पड़ता है और चोट लगने की पॉसिबिलिटीज बढ़ जाती है। वार्म अप के लिए बुमराह स्प्रिंटिंग और स्किपिंग करते हैं। इसके बाद ही वह अपना हैवी वर्कआउट शुरू करते हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए वर्कआउट के बीच बीच में आराम करना भी जरूरी होता है।
जिम में करते हैं हैवी वर्कआउट (Fitness Secrets of Jasprit Bumrah)

ये क्रिकेटर जिम में जाकर घंटे पसीने बहाते हैं। इनके वर्कआउट में बेंच प्रेस, स्क्वेट्स,ओवरहेड प्रेस जैसे हैवीवेट एक्सरसाइज शामिल हैं। साथ ही साथ वह क्रंचेज, डेडलिफ्ट्स और प्लैंक जैसे स्ट्रैंथ मेकिंग एक्सरसाइज भी करते हैं।
इस खिलाड़ी को तैराकी है पसंद (Jasprit Bumrah’s fitness mantra revealed)
कैलोरीज बर्न करने के लिए वह कार्डियो व्यायाम में तैराकी का विकल्प चुना बहुत पसंद करते हैं। पसीना बहाए बिना ही तैराकी में शरीर मजबूत बनता है। तैराकी करने से क्रिकेटर की मांसपेशियां ताकतवर होती हैं। तैरने से फिट बॉडी तो मिलती ही है इसके साथ ही यह दिमाग शांत करने में भी काफी मददगार होता है।
जानें जसप्रीत बुमराह का डाइट प्लान (Jasprit Bumrah’s Diet Plan)
वर्कआउट प्लान के साथ-साथ सबसे जरूरी है डायट प्लान। आप कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन अगर आपका डाइट सही नहीं है तो आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। अपने शरीर को बेहतरीन रूप से प्रदर्शित करने के लिए बुमराह ऐसी डायट प्लान को फॉलो करते हैं, जिससे उनके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं। अपने दिन की शुरुआत यह क्रिकेटर एक गिलास पानी पीकर करते हैं। क्रिकेट जैसे खेल में क्रिकेटर को बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि क्रिकेट के दौरान फिजिकली हार्ड वर्क करने के कारण शरीर से बहुत पसीना निकलता है। इसलिए यह क्रिकेटर भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं और खुद को हाइड्रेट रखते हैं। यह खिलाड़ी उच्च प्रोटीन वाला आहार खाना पसंद करते हैं, जिसमें अंडे, दाल, चिकन और दुबले मांस शामिल है।
क्रिकेट और फिटनेस रूटीन के लिए ऐसे खान-पान की आवश्यकता होती है, जो आपको निरंतर ऊर्जा दे स।के इसलिए बुमराह कार्बोहाइड्रेट इंटेक के लिए क्वीनोआ, ब्राउन राइस और शकरकंद जैसे कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट खाना प्रेफर करते हैं। ब्रेकफास्ट में बुमराह चिकन सॉसेज, आमलेट और बेक्ड बींस खाते हैं। जबकि लंच और डिनर में वह हाई प्रोटीन युक्त डाइट लेते हैं। जैसे पनीर हरी सब्जियां इत्यादि। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए क्रिकेटर शुगर, प्रोसेस्ड फूड और शराब से दूर ही रहते हैं। अपने बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए वह सिर्फ पानी की सहायता लेते हैं। वह बहुत पानी पीते जिससे उनके शरीर के विषैला पदार्थ बाहर निकल जाए।
