T20 World Cup Final Memes: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। इस दौरान इंडियन क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी भारतवासियों के लिए 29 जून 2024 की रात एक यादगार रात बन गई, जिसे आने वाले वक्त में शायद ही कोई भूल पाएगा। दक्षिण अफ्रीका को भारत द्वारा सात रनों से हराने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा कर दी, जिसके बाद फैंस काफी भावुक हो गए। वहीं जीत की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स बनाने वालों की बाढ़ सी आ गई।
मीमसेना ने निराश नहीं करते हुए मीम्स के बाजार को गरम कर दिया। लोगों ने इंस्टाग्राम और फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप और X यानी ट्विटर तक इंडियन टीम के लिए एक से बढ़कर एक जबरदस्त मीम्स पोस्ट और वीडियोज डाले। इनमें से कुछ इमोशनल हैं तो वही कई ऐसे वायरल मीम्स पोस्ट और वीडियोज भी शामिल हैं, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। विराट कोहली राहुल द्रविड़ रोहित शर्मा से लेकर कई खिलाड़ियों के लिए काफी मीम्स शेयर किए गए, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इन्हें देखने के बाद आप भी हंसी से लोटपोट होने वाले हैं।
भारत को सभी जीत के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स का ट्रेंड जारी है। जीत के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार कर दी है। कुछ मीम्स तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं।
Also read: क्रिकेट युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री हैं सोशल मीडिया स्टार, हैं बेहद स्टाइलिश: Dhanashree Looks
रोहित शर्मा की रोबोटिक एंट्री पर वायरल मीम्स
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के हर एक खिलाड़ी की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन जीत हासिल करने के बाद कैप्टन रोहित शर्मा जब ट्रॉफी लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो उनकी अनोखी एंट्री देखकर लोगों की हंसी रूक ही नहीं रही थी। इस मोमेंट पर कई वीडियोज और मीम्स काफी वायरल हुए।
@theindianmemes ने एक पोस्ट डालते हुए लिखा था “तीन भाई तीनों तबाही” जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और बुमराह एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट की लाइन लग गई। इस पोस्ट की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।
@rajasthanroyals की ओर से X पर शेयर किया गया एक मजेदार एडिटेड वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल द्रविण, गौतम गंभीर से लेकर विराट और रोहित समेत सभी इंडियन प्लेयर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि “पार्टी रूकनी नहीं चाहिए”।

@Lotus_indrajit नाम के यूजर ने एक बड़ा ही फनी मीम डालते हुए कैप्शन में लिखा ” You know the victory but you don’t know the reason ” इसके साथ ही हिंदी में लिखा था ” भारतीय टीम ने आज मेरे आवास पर आकर मां निकुंबला का आशीर्वाद तथा प्रसाद ग्रहण किया था !” इस तस्वीर में भारतीय खिलाड़ियों के एडिट फोटो के साथ ही रामायण के इंद्रजीत की तस्वीर भी जोड़ी गई थी, जिसमें सभी एक साथ बैठकर दावत का लुत्फ उठा रहे हैं। इस मीम को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पर अभी भी कमेंट के बौछार इस समय कोहली को भी लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बन रहे हैं।जारी हैं। इस पोस्ट को देखकर लोगों की हंसी नहीं रूक रही है। इस पर एक यूजर ने बड़ा फनी कंमेट करते हुए लिखा “लगता है इंद्रजीत ने लड़कों को तगड़ा च्यवनप्राश खिलाकर भेजा था…लड़कों ने मैदान में तिरंगा गाड़ दिया!!”

@Lotus_indrajit का एक और मीम सोशल मीडिया पर काफी आग की फैल रहा था जिसमें रामायण के एक सीन को दिखाया गया है जिसमें रावण अपने पुत्र मेघनाद यानी इंद्रजीत को गले लगाता नजर आ रहा है और इसके कैप्शन में लिखा गया है कि ” मां निकुंबला देवी का यज्ञ सफलता से सिद्ध करके भारत को #T20WorldCup में विजयी बनाकर पिताश्री लंकेश से सप्रेम भेट की, भारत के विजय से समस्त लंका में उत्सव का वातावरण हैं!” इसे देखकर आप भी हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जुड़े मीम
टीम इंडिया की जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से जुड़े मीम के पटाखे भी फूटने लगे अरे भई भारत की जीत हो और पाकिस्तान की ट्रोलिंग ना हो भला ऐसा कैसेहो सकता है। आप ही देख लीजिए मीम गैंग ने कैसे पाकिस्तान की मौज ले ली। इसमें पाकिस्तानी प्लेयर्स बैंड बाजा वाला झुनझुना बजाते हुए नजर आ रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

