Indian Cricketers Fitness: क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को मात देकर फाइनल में एंट्री पा ली है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को खेला जाएगा। इसको लेकर सभी क्रिकेट फैंस ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। महामुकाबले से पहले जान लेते हैं संभावित प्लेइंग इलेवन और उनकी डाइट के बारे में-
Also read : Celebrity Relationship :भारतीय क्रिकेट टीम के ये 10 कपल है सबसे चर्चित, इसलिए होती है इनकी चर्चा
रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को आप क्रिकेट पिच पर देख ही चुके हैं। कप्तान अपने दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते के साथ करते हैं। नाश्ते में रोहित उबले अंडे और एक बाउल दूध के साथ ओट्स लेते हैं। ओट्स में विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर है, जो उन्हें पिच पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं।
विराट कोहली

क्रिकेट किंग कोहली आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियोस अपलोड करते रहते हैं। फिटनेस ही नहीं विराट कोहली अपनी डाइट को लेकर भी काफी चर्चित हैं। अपनी डाइट में वे विभिन्न प्रकार के अनाज, मेवे, फल, सब्जियां और लीन प्रोटीन खाद्य पदार्थों को शामिल करते हैं।
सूर्य कुमार यादव
सूर्य कुमार यादव इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वाईस कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं। क्रिकेटर अपनी डाइट में नॉन वेजिटेरियन, हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की भरपूर मात्रा शामिल करते हैं।
जसप्रीत बुमराह

जानकारी के मुताबिक भारत के फास्ट बॉलर जसप्रीत अपनी डाइट में अंडे, लीन प्रोटीन, दाल में उच्च मात्रा में फाइबर और जटिल कार्बोहाइड्रेट लेते हैं, जो क्रिकेट मैदान में उन्हें एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं। जसप्रीत स्क्वाट्स और डेडलिफ्ट जैसी एक्सरसाइज करते हैं।
शुभमन गिल
मैदान में अपनी बल्लेबाज़ी से वाह वाही पाने वाले शुभमन गर्ल फैंस के बीच अपनी क्यूटनेस को लेकर काफी पॉपुलर हैं। क्रिकेटर पिच पर अपनी एनर्जी को बनाए रखने के लिए नट्स और सीड्स से मिलने वाले फैट, और फलों की अच्छी मात्रा लेते हैं। साथ ही वे रोजाना 4 से 5 लीटर पानी पीते हैं, जो उन्हें हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
केएल राहुल

क्रिकेटर अपनी डाइट में प्रोटीन के लिए भरपूर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन करते हैं। साथ ही वे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जानकारी के मुताबिक, केएल राहुल चिकन, डेयरी प्रोडक्ट और ग्लूटेन युक्त प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को खाने से बचते हैं।
मोहम्मद शमी
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सितारा बनकर चमके शमी का नाम हर किसी की जुबान पर है। फिट और एनर्जेटिक रहने के लिए शमी जनक फूड से दूर रहते हैं। शमी अकेले ऐसे क्रिकेटर हैं, जो इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो करते हैं। साथ ही ब्रेड और ब्रेड से बनने वाली डिशेस भी नहीं खाते हैं।
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को राजमा चावल बेहद पसंद हैं। वो अपनी रोजाना डाइट में अंडे का सफेद भाग, ऑमलेट, चिकन, दाल-चावल को शामिल करते हैं। साथ ही वे बैलेंस प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त डाइट भी लेते हैं, जो मैदान में उन्हें ऊर्जावान बनाए रखती है।
मोहम्मद सिराज
सिराज अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट युक्त ड्रिंक्स और कॉफी पीना पसंद करते हैं। सिराज लंच और डिनर में दालें, चपाती, ग्रीन सलाद, चिकन और हेल्दी सब्जियों को शामिल करते हैं, जिससे उन्हें एनर्जी मिलती है।
श्रेयस अय्यर

श्रेयस अपनी डाइट को काफी सख्ती से फॉलो करते हैं। उनकी डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का बैलेंस होता है। वे अपने खाने में प्रोटीन रिच चिकन, मछली, अंडे और दाल आदि को खाते हैं। साथ ही कार्बोहाइड्रेट के लिए वे ब्राउन राइस, शकरकंद और क्विनोआ का सेवन करते हैं।
रविंद्र जडेजा
जडेजा अपनी डेली डाइट में प्रोटीन रिच दो मील लेते हैं। उनकी डाइट में हाई कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स भी शमिल होते हैं। जडेजा हैवी कैलोरी, प्रोसेस्ड और फ्रायड खाने से दूर रहते हैं।
