नवग्रह को मजबूत बनाने के लिए शिवलिंग पर अलग- अलग इन चीजों करें अर्पित: Navagraha Dosh Remedies
नवग्रहों को मजबूत बनाने के लिए आप भी दिन के अनुसार शिवलिंग पर इन चीजों को चढ़ा सकते है।
Navagraha Dosh Remedies: जीवन में सुख- शांति बने रहने के लिए ग्रहों की स्थिती का अनुकूल होना बेहद जरूरी होता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिती अच्छी होने पर व्यक्ति के जीवन में तरक्की होती है। अगर आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिती ठीक नही है, तो ऐसे में आपको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको नवग्रहों को शांत करने के लिए उपाय करने चाहिए। इससे आपको काफी ज्यादा फायदे होगा। कुंडली में ग्रहों की दशा ठीक ना होने के कारण व्यक्ति का कैरियर, स्वास्थ्य और विवाह जैसी चीजें प्रभावित होती है। अव सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस बार सावन 22 जुलाई 2024 से आरंभ हो रहा है। ऐसे में आप सावन के पावन महीने में दिनों के अनुसार शिवलिंग पर कुछ चीजों चढ़ाकर बाब भोलनाथ को प्रसन्न करके आप नवग्रहों को भी शांत कर सकते है। इसलिए आज हम दिन के अनुसार बाब भोलेनाथ पर चढ़ाने के बारे में बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
Also read: चैत्र नवरात्रि के अष्टमी-नवमी पर इन सामग्रियों के बिना अधूरी है माता रानी की पूजा
सोमवार

सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। ऐसे में आपको अपनी ग्रहों की स्थिती को ठीक करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपका चंद्रमा मजबूत होता है। साथ ही शिव जी भी प्रसन्न होते है।
मंगलवार

सारे बिगड़े हुए कार्यों को बनाने के लिए मंगलवाल को शिवलिंग पर शहद चढ़ाया जाता है। ये आपके नो ग्रहों में मजबूत मंगल को मजबूत बनाने में मदद करता है।
बुधवार

भगवान शिव को बेलपत्र अतयंत प्रिय है। ऐसे में बुधवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र अपर्ति करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है। बेलपत्र के साथ इस शिवलिंग पर हरी मूंग की दाल भी चढ़ानी चाहिए। इससे कुंडली में मौजूद बुध ग्रह की दशा अच्छी होती है।
गुरूवार

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए गुरूवार को शिवलिंग पर चने की दाल और पीली चंदन चढ़ाना चाहिए। इससे आपका बृहस्पति मजबूत होता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा जातक के विवाह का भी योग बनता है।
शुक्रवार

अगर आपके पास धन नही ठिकता है, तो ऐसे में आपको अपना शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहिए। धन- धान्य की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को शिवलिंग पर जल में गुलाब जल और चंदन मिलाकर जल को अपर्ति करें। इससे आपका शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
शनिवार

नौकरी नहीं लग रही हो, तो ऐसे में कहा जाता है, की शनि की दशा व्यक्ति के कुंडली में ठीक नही है। इसलिए शनिवार को शिवलिंग पर काले तिल और काली उड़द की दाल चढ़ाने की मान्यता है। इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते है। साथ ही व्यक्ति के नौकरी लगने के रास्ते भी खुलने लगते है।
रविवार

अगर आपको त्वचा संबंधित बीमारी शरीर में बनी रहती है, ऐसे में कुंडली में सूर्य की दशा ठीक नही होती है। ऐसे में व्यक्ति को रविवार को शिवलिंग पर जल में अक्षत मिलाकर चढ़ाने ने काफी फायेदा होता है। साथ ही सूर्य मजबूत होता है।
