stuffed paratha with pickle served in plate
stuffed paratha with pickle served in plate

Summary: इन वीडियो को देखकर बनायें तरह-तरह के दाल के पराठे

अगर आपको दाल रोटी या दाल-चावल पसंद नहीं आते तो आप दाल से तरह-तरह के बढ़िया पराठे बना सकते हैं। ये प्रोटीन-रिच पराठे सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हैं, इनका टेस्ट भी लाज़बाब होता है। इन्हें आप ब्रेकफास्ट में या टिफ़िन के लिए बना सकते हैं।

Dal Paratha Recipe: दाल प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है। इसलिए हमारी हर दिन की डाइट में दाल को किसी ना किसी रूप में शामिल करना ज़रूरी है। अगर आपको दाल रोटी या दाल-चावल पसंद नहीं आते तो आप दाल से तरह-तरह के बढ़िया पराठे बना सकते हैं। ये प्रोटीन-रिच पराठे सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हैं, इनका टेस्ट भी लाज़बाब होता है। इन्हें आप ब्रेकफास्ट में या टिफ़िन के लिए बना सकते हैं। हाँ, और अगर आपको इनको बनाने में किसी तरह की दिक़्क़त आती है तो आप ये पाँच वीडियो ज़रूर देख लें।

कुणाल कपूर

YouTube video

कुणाल कपूर का यह वीडियो देखकर आप चना दाल के पराठे बना सकते हैं। इन्होंने बताया है कि भीगी हुई चने की दाल को उबाल लें और उसमें प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, नमक, हरा धनिया, सूखा खड़ा धनिया, लाल मिर्च डाल दें। आटे में नमक मिलाकर इसका डो तैयार करके थोड़ी देर रख दें। फिर इसमें स्टफिंग भरकर पराठा बेलकर सेक लें।

पंकज भदौड़िया

YouTube video

राजस्तान के प्रसिद्ध मूँग दाल पराठा बनाना है तो पंकज भदौड़िया का यह वीडियो आपके बहुत काम का है। ख़ास बात यह है कि इन पराठों को बनाने के लिए ना तो दाल को उबालना है ना ही पीसना है। इसके साथ इन्होंने पाँच मिनट में तैयार होने वाला गाजर और मूली का अचार बनाना भी सिखाया है।

कुक डिलाइटफुल

YouTube video

कुक डिलाइटफुल का यह वीडियो देखकर आप बहुत ही आसानी से टेस्टी चना दाल पराठा बना सकते हैं। इन्होंने दाल को पाँच से छह घंटे भिगाने के बाद उसको फ्राई मसालों के साथ फ्राई किया है। इसके बाद इस दाल को दरदरा पीस लेना है। अब पराठे में स्टफिंग भरकर घी से सेंक लेना है।

अजय चोपड़ा

YouTube video

मूँग दाल पराठा बनाना है तो आप अजय चोपड़ा का यह वीडियो ज़रूर देख लें। मूँग डाल को भिगाने के बाद उबाल लें और फिर इसको घी, हींग, जीरा, मिर्च, मसालों के साथ फ्राई कर लें। अब इस दाल को थोड़ा क्रश कर लें। इसको तैयार डो में भरकर पराठा बना लें।

निशा मदुलिका

YouTube video

निशा मदुलिका के इस वीडियो की मदद से आप मूँग दाल के भरवाँ पराठे बना सकते हैं। मूँग दाल को दो घंटे भिगाने के बाद इसको मिक्सर में पीस लेना है और फिर तेल में जीरा, अदरक और मसाले डालकर इस दाल की स्टफिंग को फ्राई कर लेना है। अब इसको पहले से तैयार डो से लोई बनाकर उसमें भरना है और घी या तेल से सेंक लेना है। बस तैयार हो गये दाल के भरवाँ पराठे।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...