सामग्री:
आटा 200 ग्राम, ऑयल 25 ग्राम, सूजी 25 ग्राम, ठंडा पानी आटा गदने के लिए।
 
भरावन के लिए:
उड़द दाल 100 ग्राम, सौंफ १⁄२ छोटा चम्मच, चुटकी भर हींग, गरम मसाला १⁄२ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर १⁄२ छोटा चम्मच, ज़ीरा पाउडर १⁄२ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार।
 
विधि:
उड़द की दाल 4 घंटे के लिए पानी में भीगो कर रखें। फिर दाल का पानी निचोड़ दें।इसें मिक्सी में दरदरा पेस्ट बना लें। सौंफ को भी दरदरा पीस लें। पैन में ऑयल गर्म करें।
इसमें हींग, सौंफ, गर्म मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, ज़ीरा पाउडर व सौंफ डालकर भूनें। फिर इसमें उड़द दाल का पेस्ट डालकर चलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि ऑयल बर्तन का किनारा छोड़ने न लगे। अब इसे आंच से उतार ठंडा होने दें। अब आटे और सूजी को मिलाएं, उसमें ऑयल डालकर मलें। अब पानी डालकर आटे को कड़ा गूंद लें और 30 मिनट के लिए कपडे़ से ढककर रख दें। गुंदे हुए आटे से नींबू
के साइज की बॉल्स बना लें। हथेली पर चपटा कर बीच में भरावन भरें और किनारे बंद कर दें। इन बॉल्स को 3 डायमीटर के आकार में बेल लें। कड़ही में तेल गर्म कर एक-एक कर के सारी कचौडियां तलें। सुनहरा होने तक तलें। तैयार दाल कचौरी को चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
 
 
ये भी पढ़े-