Benefits Of Cream and Turmeric: आयुर्वेद के अनुसार भारत के हर घर में आसानी से मौजूद हल्दी और मलाई का इस्तेमाल स्किन ब्राइटनिंग और व्हाइटनिंग के लिए बरसों से किया जाता रहा है। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दो बेहतरीन चीजें, हल्दी और मलाई स्किन के लिए किसी मैजिकल ब्यूटी प्रोडक्ट से कम नही है। जिसका इस्तेमाल क्रीम या फेस पैक के रूप में किया जा सकता है। मलाई का इस्तेमाल स्किन को नेचुरली हाइड्रेट कर नमी प्रदान करता है। इसीलिए इसे हेल्दी स्किन पाने के लिए अधिकतर होम रेमेडीज में इस्तेमाल किया जाता है। आइए आज हम आपके लिए हल्दी और मलाई को स्किन पर अप्लाई करने के कुछ बेहतरीन फायदे लेकर आए हैं। जिन्हें जान आप भी इस मैजिकल रेमेडी को ट्राई करने से खुद को नही रोक पाएंगी।
चेहरे पर हर रोज हल्दी और मलाई का मिश्रण लगाने से मिलेंगे ये 5 स्किन बेनिफिट्स: Benefits Of Cream and Turmeric

ब्राइट और ग्लोइंग स्किन टोन
हल्दी और मलाई के मिश्रण में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को नेचुरली पहले से ज्यादा लाइट और ब्राइट करने में लाभदायक होता है। अगर आपको स्किन पिगमेंटेशन या डार्कनेस की समस्या है, तो आपको हर रोज ये हेल्दी नेचुरल रेमेडी अपनानी चाहिए। जो आपको स्किन को पहले से कई गुना तक बेहतर करने में सक्षम है।
स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव
हल्दी और मलाई के मिश्रण में कई एंटी बैक्टिरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। जिसे हर रोज चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन हेल्दी और रेडिएंट बनी रहती है। इस मैजिकल रेमेडी से स्किन के पिंपल्स, एक्ने, पिगमेंटेशन आदि से छुटकारा पाना आसान हो सकता है।
नमी और हाइड्रेशन
अधिकतर लोग जानते हैं, दूध और मलाई चेहरे पर हाइड्रेशन और नमी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में हल्दी और मलाई का मिश्रण हर रोज चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन को नेचुरली नमी मिलती है। और आपकी स्किन पहले से कई गुना तक हाइड्रेटेड और सॉफ्ट नजर आती है। इसके लिए आपको रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करके ये मिश्रण अप्लाई करना है।
डार्क स्पॉट्स से छुटकारा
हल्दी और मलाई के बेहतरीन मिश्रण में मौजूद गुण इसे मार्केट में मिलने वाली महंगी से महंगी एंटी स्पॉट्स क्रीम से कई गुना ज्यादा बेहतर और सुरक्षित बनाते हैं। जिसे हर रोज चेहरे के स्पॉट्स पर अप्लाई करने से सारे दाग और धब्बे गायब होने लगते हैं। इस बेहतरीन आयुर्वेदिक मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करने से स्किन ब्राइट और ग्लोइंग बनी रहती है।
एक्ने और पिंपल्स से बचाव
हल्दी और मलाई के मिश्रण में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स की समस्या से राहत दिलाने में सहायक है। हल्दी और मलाई से तैयार की गई ये बेहतरीन स्किन रेमेडी पिंपल्स और एक्ने की समस्या के लिए बेहतरीन होने के साथ-साथ उसके जिद्दी स्कार्स तक सभी को कुछ ही दिनों में लाइट करने के लिए भी काम करता है।
ऐसे करें हल्दी और मलाई का मिश्रण अप्लाई

- सारी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर ब्राइट, हेल्दी, रेडिएंट और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको एक चम्मच फ्रेश मलाई में केवल दो या तीन चुटकी भर ऑर्गेनिक हल्दी मिलाकर एक स्मूद मिश्रण तैयार कर लेना है।
- जिसे आपको हर रोज रात में सोने से पहले चेहरे को साफ करके हल्के हाथों से मसाज करना है। और रातभर के लिए चेहरे पर अप्लाई करके छोड़ देना है।
- आप इस मिश्रण को सुबह उठकर सादे ठंडे पानी से साफ कर सकती हैं। इस मिश्रण को सुबह पानी से साफ करने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल या लाइट मॉइश्चराइजर अप्लाई करना न भूलें।
