Monsoon Travel: मानसून आने के बाद प्रकृति में एक नयापन भरता है, हर जगह हरियाली और ताजगी नजर आती है। भारत के जिन राज्यों में मानसून दस्तक देता है उसकी खूबसूरती बढ़ जाती है। कुछ राज्य ऐसे हैं जो खूबसूरत तो हैं लेकिन मानसून में उनकी ये खूबसरती और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप मानसून में कहीं ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं जहां का मौसम सुहावना और खुशनुमा हो। हवा में ठंडक और ताजगी हो तो भारत के इन पांच राज्यों में जा सकते हैं। यहां जाकर आपको सुकून महसूस होगा। साथ ही आप प्रकृति की खूबसूरती को देख पाएंगे। क्योंकि मानसून में सबसे ज्यादा हरियाली देखने को मिलती है। आईए जानें ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में-
Also read: पहली बार ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं तो जरूर करें ये तैयारियां: Trekking Tips
केरल

यदि आपको प्रकृति की खूबसूरती का सही मजा लेना है तो आप केरल जाएं। केरल बेहद सुंदर जगह है जहां चारों तरफ हरियाली होने से आपको बहुत सुकून महसूस होगा। और मानसून में तो यहां की खुबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है। यहां आप समुद्र तट पर बोटिंग का मजा ले सकते है। साथ ही यहां बैक वाटर्स और हिल स्टेशन है जो काफी सुंदर है।
गोवा

गोवा तो वैसे भी काफी चर्चाओं में रहता है। हर कोई एक बार गोवा जरूर जाना जाता है। यह एक ऐसी जगह जहां शाम होने पर आप म्यूजिक और डांस को खूब एंजॉय कर सकते है। यहां की नाइटलाइफ काफी रोमांचक होती है। और साथ ही आपको समुद्र का मजा लेना है तो आप यहां वाटर स्पोर्ट्स गेम्स का लुत्फ उठा सकते है। बारिश के दिनों में तो गोवा और भी सुंदर नजर आता है।
मसूरी

मसूरी तो वैसे दिल्ली और एनसीआर के रहने वाले निवासियों को बेहद पसंद है। जब दो दिन की छुट्टी होती है तो ज्यादातर लोग घूमने का प्रकृति का मजा लेने के लिए मसूरी पहुंच जाते है। यदि आपका भी किसी हिल स्टेशन पर जाने का मन है तो उतराखंड के हिल स्टेशन मसूरी पर जरूर जाएं। यहां आप पहड़ों से लेकर झीलों का मजा ले सकते है। यहां शाम के समय आप मॉल रोड चले जाएं जहां आप खूब शॉपिंग और खाने का मजा ले सकते है। साथ ही केम्पटी फॉल में नहाने का मजा ले सकते है।
कूर्ग

कर्नाटक में बसा कूर्ग बेहद खूबसूरत है। इसको भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है। और मानसून में तो इसकी खूबसूरती देखते हुए बनती है। यहां आपको बेहद घने जंगल और खूबसूरत बहते हुए झरने दिखाई देंगे जो देखते हुए बनते है। पर्यटक यहां दूर दूर से आते है। साथ ही ये काफी शांत और सुकून वाली जगह है। वहां आकर आपको काफी अच्छा महसूस होता है। यहां के एबी फॉल्स और मंडलपट्टी व्यू पॉइंट जरूर देंखें।
ऊटी

मानसून में यदि आप ऊटी जा रहे है तो आप एक अलग अनुभव महसूस करेंगे क्योंकि ऊटी प्रकृति के नजारों को देखते हुए बेहद सुंदर जगह है। ऊटी भारत में तमिलनाडु में बसा एक सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आपको हल्की ठंड मिलेगी और साथ ही बेहद सुहावना मौसम होगा। यहां चारों ओर बिखरी हरियाली को देखकर आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। यहां बोटैनिकल गार्डन, ऊटी लेक और डोड्डाबेट्टा पीक जरूर जाएं। यदि आप ऊटी के लिए बैंगलोर की फ्लाइट लेते है। तो बेंगलुरु और मैसूर भीआप देखते हुए जा सकते है। मैसूर भी बहुत सुंदर जगह है।
