आपकी समस्या के 21 समाधान: Tips for Daily Life
Tips for Daily Life

Tips for Daily Life: हमारी रोजाना की जिंदगी में कई ऐसी समस्याएं होती हैं, जो देखने में तो बड़ी लगती है लेकिन उनका समाधान छोटे-छोटे उपायों में छुपा होता है, इसलिए अपनाएं ये टिप्स-

Also read: वजन घटाने को बनाएं बेहद आसान: Weight Loss

हमारे लाइफस्टाइल में खानपान और शारीरिक गतिविधियों से जुड़े कुछ बदलाव मोटापे से जुड़ी कई जटिलताओं से बचा सकते हैं। इस दिशा में निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है-
1) कम वसा वाले खाद्य पदार्थों जैसे- सलाद, दाल और ओट्स आदि का सेवन करते हुए आप मोटापे की समस्या से लड़ सकते हैं।
2) दिन में तीन बार भारी खाना खाने के बजाए कुछ-कुछ अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाना बेहतर होता है।
3) व्यायाम रोजाना करें। इससे पाचन शक्ति और मेटाबोलिक प्रक्रिया मजबूत होती है, जिससे व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहता है।
4) ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और वसा वाले खाद्य पदार्थों जैसे- ब्रेड, डेयरी उत्पाद, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड के प्रति लगाव को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
5) खट्टे फल जैसे- संतरा और अंगूर का सेवन बढ़ाने का प्रयास करें। ये फल शरीर में चर्बी इक_ा होने से रोकने में मदद करते हैं।
6) भोजन में विटामिन बी-12 की प्रचुरता वाले खाद्य शामिल करें।
7) शराब के सेवन से बचने का प्रयास करें क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है और यह भूख भी बढ़ाता है।
(हेल्थियंस की वरिष्ठ
सलाहकार सौम्या शतांक्षी द्वारा)

1) हैवी हिप्स को छुपाने के लिए महिलाओं को हाई वेस्ट जींस पहननी चाहिए, लो वेस्ट जींस पहनने से बचें।
2) ऐसी महिलाओं को शॉर्ट टॉप की जगह लॉन्ग टॉप या लॉन्ग टी-शर्ट पहननी चाहिए।
3)कुर्ती और लैंगिंग भी अच्छे ऑप्शंस हैं, इसमें उनकी थाईज और हिप दोनों छुप जाते हैं।
4) स्टाइलिश लुक के लिए आप मैक्सी ड्रेसेस भी ट्राई कर सकती हैं।
5) डैनिम जैगिंग या पैंट को लॉन्ग कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती के अलावा क्रॉप टॉप, राजस्थानी कोटी या डैनिम जैकेट के साथ भी ट्विस्ट करके पहन सकती हैं।
6) साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप उसे वेस्टर्न टॉप, जैकेट या क्रॉप टॉप के साथ पहनें।
7) स्कर्ट को डिफरेंट लुक देने के लिए आप इसे डिफरेंट स्टाइल में पहन सकती हैं, जैसे कि स्कर्ट को टी-शर्ट, क्रॉप टाप, शॉर्ट कुर्ती और लॉन्ग कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।
8) स्ट्रेट स्कर्ट और टॉप को वन पीस ड्रेस बना कर भी पहन सकती हैं।

50 की उम्र पर एजिंग की मीडियम स्टेज आ जाती है। इस उम्र में त्वचा अपनी ग्लो खो रही होती है और त्वचा की कसावट खत्म हो रही होती है। इसकी वजह से झुर्रियां दिखने लगती है इसलिए ऐसे में अच्छी स्किनकेयर के साथ सही मेकअप भी जरूरी है। इस एज ग्रुप वाली महिलाओं को मेकअप करते समय खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1) मेकअप से पहले उन्हें हाइलाइटर और अच्छे से प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ताकि स्किन टाइट रहे, झुर्रियां न दिखें।
2) आजकल बाजार में कई ब्रांड में एंटी एजिंग फाउंडेशन उपलब्ध हैं, आप उन्हें एप्लाई करें। उसमें सीरम मिला हुआ होता है। इससे सारे पिगमेंटेशन भी छुप जाते हैं।
3) फाउंडेशन के बाद कॉम्पेक्ट एप्लाई करें। ब्लशर में पिंक टोन हल्का ब्लशऑन करें। ऊपर की तरह लिफ्ट किए हुए चीक्स यंग लुक देते हैं।
4) आईशैडो और ब्लश हल्के शिमर वाला चुनें।