अनारकली सूट में परफेक्ट फिटिंग चाहिए तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो: Anarkali Suit Fitting
Anarkali Suit Fitting

अनारकली सूट में परफेक्ट फिटिंग चाहिए तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो : Anarkali suit fitting

आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगर आप अनारकली सूट में परफेक्ट फिटिंग चाहते हैं तो आपको किन-किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Anarkali Suit Fitting: अनारकली एक ऐसा सूट होता है जिसका ट्रेंड कभी भी खत्म नहीं होता है। हर महिला को अनारकली सूट पहनना पसंद होता है। आज के समय में इसे पार्टी में भी पहना जाता है और इसके अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं जिन्हें आप पहनकर आराम से बाहर भी जा सकते हैं। परंतु इसके लिए यह जरूरी होता है कि आप इसके घेर और फिटिंग का जरूर ध्यान रखें।

क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा देर वाले अनारकली सूट हम खरीद तो लेते हैं लेकिन यह पहनने के बाद काफी ज्यादा लूज और खराब दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इनका ध्यान में रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि अगर आप अनारकली सूट में परफेक्ट फिटिंग चाहते हैं तो आपको किन-किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Also read : शादी में इस बार पहनें ये हाई क्वालिटी अनारकली सूट, मिलेगा रॉयल लुक

सही फैब्रिक का चुनाव करें

Anarkali Suit Fitting
right fabric for anarkali suit

अगर आप सूट में एकदम परफेक्ट फिटिंग चाहते हैं तो इसके लिए यह जरूरी है कि सूट के फैब्रिक का चुनाव अच्छी तरीके से करें क्योंकि सूट का लुक तभी अच्छा आता है जब फैब्रिक अच्छा होता है। साथ ही साथ जब आप इसे दोबारा धोकर पहने तो वह बिल्कुल भी नहीं सुकडे। इस तरीके के फैब्रिक का इस्तेमाल करना चाहिए कि उसका कलर भी फेड ना हो। इसकी वजह से आप इसमें कितनी भी कलियां डलवा सकते हैं। जिसके जरिए यह हैवी लुक देता है। इसके लिए अगर आप चाहे तो प्लेन की जगह प्रिंटेड सूट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं यह और भी ज्यादा परफेक्ट लुक देता है।

बैक साइड पर डोरी का इस्तेमाल करें

dori
anarkali back neck design with dori

अनारकली सूट में अगर आप फिटिंग अच्छा देना चाहते हैं तो इसके लिए यह जरूरी है कि आप बैक साइड में डोरी का इस्तेमाल करें। इसके जरिए आप इस फैब्रिक की डोरी को पीछे की तरफ लगवा सकते हैं। इससे फिटिंग और भी ज्यादा खूबसूरत आती है। एक नए तरीके का डिजाइन सूट में क्रिएट भी हो जाता है। अगर आप चाहे तो इस डोरी में अलग-अलग तरह की लटकन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके जरिए आपका सूट और भी ज्यादा हैवी दिखाई देता है।

कट का रखना चाहिए ध्यान

anarkali suit cut
anarkali suit cut

अनारकली सूट का कट आपकी बॉडी के हिसाब से ही होना चाहिए। अगर आप पतले हैं तो आप ए लाइन या फिट एंड फ्लेयर कट का इस्तेमाल करें। अगर आप थोड़े मोटे हैं तो आप एम्पायर कमर या ए लाइन कट का चुनाव कर सकते हैं। इस तरह का सूट आपके ऊपर खूबसूरत लगेगा। इसमें आपकी सूट की फिटिंग भी अच्छी आएगी।

दुपट्टा स्टाइल का रखना चाहिए ध्यान

Dupatta styling
Dupatta styling

अनारकली सूट के साथ दुपट्टा लेना बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है। इसके लिए आप सही तरीके को पहले जान ले। इसके बाद ही आप दुपट्टे को पहनें क्योंकि अगर आप पतली नजर आए इस तरीके से फिटिंग देनी चाहिए। इसके साथ ही ओपन करके दुपट्टे को पिन कर सकते हैं। इससे आप पतले भी लगते हैं और कंधे पर से दुपट्टा बार-बार गिरता भी नहीं है और उसके जरिए लुक खूबसूरत लगता है।

अनारकली सूट को स्टाइल करने से पहले इस टिप्स को जरूर फॉलो करें। इसके जरिए अनारकली सूट में एकदम परफेक्ट फिटिंग नजर आती है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...