Kitty, Cuckoo aur Mitti
Kitty, Cuckoo aur Mitti

भारत कथा माला

उन अनाम वैरागी-मिरासी व भांड नाम से जाने जाने वाले लोक गायकों, घुमक्कड़  साधुओं  और हमारे समाज परिवार के अनेक पुरखों को जिनकी बदौलत ये अनमोल कथाएँ पीढ़ी दर पीढ़ी होती हुई हम तक पहुँची हैं

कुकू थोड़ा इधर-उधर देख के मुट्ठी में रखी हुई कुछ मिट्टी को अपने मुंह में ले लिया। ये देख के किट्टी ने अपनी मम्मी को बुलाया।

“कुकू मिट्टी खा रही है मम्मी, जल्दी आओ”

किट्टी की आवाज सुन के मम्मी ने आ के अपनी डेढ़ साल की छोटी बेटी ‘कुकू’ के मुंह से मिट्टी निकाली और बड़ी बेटी किट्टी ख्याल क्यों नहीं रख पाई कुकू का तो उसे थोड़ा डांट दी। मम्मी की बातों का बुरा तो नहीं मानी किट्टी बल्कि यह सोचने लगी कि कुकू के रोज-रोज मिट्टी खाने से मम्मी बहुत परेशान है। क्योंकि मिट्टी खाने से कुकू का पेट खराब होता है, खाना ठीक से खा नहीं पाती है फिर सुबह टट्टी भी नहीं होती है कुकू की। बेचारा कुकू।

कुकू बहुत क्यूट और अपने-आप में मस्त रहती है। आस-पड़ोस में सभी की लाड़ली है। किसी से भी नहीं डरती। हां पर छिपकली के नाम से ही आंखों को गोल-गोल घुमा देती है।

घर के पास पार्क में दोनों खेल रहे थे। पार्क के एक साइड जितेंद्र अंकल के घर। वो हॉस्पिटल में काम करते हैं। उसी समय जितेंद्र अंकल घर आ रहे थे तो कुकू के मिट्टी खाने के बारे में पता चला। वो मम्मी को बोल रहे थे कुकू को दवाई ला के खिलाने के लिए। तब से किट्टी को उसके बारे में जानने की उत्सुकता जाग गई।

शाम को जितेंद्र अंकल दवाई ले के आ गए। किट्टी उनको पूछने लगी इसके बारे में।

अंकल बताने लगे कि हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोग रहने के लिए कुछ विटामिन की जरूरत पड़ती है।

जैसे कि कैल्शियम, आयरन, विटामिन A,B, C, D, E, K और भी बहुत कुछ। तुम जब बड़े क्लास में जाओगे, इसके बारे में ज्यादा जान जाओगे। ये सब हमारे रोज के खानपान से ही हम को मिल जाते हैं। रोटी, दाल, चावल, सब्जी, दूध, घी, अंडा, मांस और मछली इन सब में ये सभी तरह के पोषक तत्त्व भरपूर हैं। यही सब खाना अगर हम लोग नियमित खाएं तो शरीर में विटामिन की कमी नहीं रहेगी और हमें कुछ भी तकलीफ नहीं होगी।

शरीर में आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की कमी की वजह से भी मिट्टी खाने की तलब होती है।

कई बार पेट में कीड़े होने पर भी मिट्टी खाने का मन कर सकता है।

बच्चों का जमीन पर लेट कर मिट्टी चाटना, दीवार का प्लास्टर खाना, कोयला, चॉक, माचिस की तीलियां, घड़े या जहां भी मिट्टी दिखे, बस उसे खाने को लालायित हो जाना..। यह बच्चों में एक आम समस्या है।

कुकू की ये आदत छुड़ाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि उसे तुम लोग दूसरे कामों में उलझा कर रखें ताकि मिट्टी खाने की ओर उसका ध्यान ही न जाए।

समझी न तुम किट्टी? बाहर खेलते वक्त उसका थोड़ा ध्यान रखो।

यह सब जानकारी जितेंद्र अंकल से जानके खुशी हुई किट्टी को और मन में सोच रही थी, कुकू को मिट्टी खाने से रोकने की कोशिश करेगी वो अब से।

जितेंद्र अंकल के पीछ-पीछे मौका मिलते ही नटखट कुकू बाहर चली गई। किट्टी भी तुरंत कुकू के पीछे-पीछे…।

भारत की आजादी के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव) पूर्ण होने पर डायमंड बुक्स द्वारा ‘भारत कथा मालाभारत की आजादी के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव) पूर्ण होने पर डायमंड बुक्स द्वारा ‘भारत कथा माला’ का अद्भुत प्रकाशन।’