कई तरह के पास्ता बनाते हैं अभिषेक बच्चन
 
अभिषेक बच्चन खाने का ही नहीं, खाना बनाने का भी शौक रखते हैं। अभिषेक बच्चन तो कुकिंग को सबसे बेहतर स्ट्रेस बस्टर मानते हैं। बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन चिकन करी बहुत अच्छी बनाते हैं। अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किचन में समय बिताना पसंद करते हैं और उन्हें इंडियन रेसिपीज़ के अलावा कॉन्टिनेन्टल और इटालियन फूड में भी काफी कुछ बनाना आता है।

 

बता दें अभिषेक बच्चन को कई तरह की पास्ता रेसिपीज़ बनानी आती हैं। अपने इसी इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया था कि संजय दत्त बहुत ही स्वादिष्ट जाफरानी पुलाव बनाते हैं और अभिषेक ने उन्ही से जाफरानी पुलाव की रेसिपी सीखी है। अभिषेक के अनुसार संजय दत्त और अजय देवगन का नाम इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में शामिल है जो बेहतरीन कुकिंग करते हैं।

 
ऐश्वर्या राय हैं डेज़र्ट क्वीन

फैशन वल्र्ड हो या बॉलीवुड ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई कायल है, लेकिन उनके फैन्स ऐश को सिर्फ उनकी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि उनके जमीन से जुड़ी सोच के लिए भी पसंद करते हैं।

 

हालांकि कम ही लोग हैं जो ये जानते हैं कि ऐश्वर्या बहुत अच्छी कुक हैं और उन्हें अभिषेक के लिए खाना बनाना पसंद है। अभिषेक भी ऐश्वर्या के बनाए डेज़ट्र्स जैसे हलवा का खुलकर तारीफ करते हैं। बता दें कि ऐश्वर्या के अनुसार उन्हें अच्छी कुकिंग इसलिए आती है क्योंकि वो कई बार अपनी मम्मी की जरूरत पडऩे पर किचन में मदद करती थीं।

 
शेफ भी रह चुके हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार अपने स्टंट्स, ऐक्टिंग और कॉमेडी के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन उनकी कुकिंग स्किल्स भी किसी से कम नहीं हैं। खिलाड़ी कुमार ने बॉलीवुड जॉइन करने से पहले बैंकॉक में बतौर शेफ काम किया था। उन्हें थाई कूजीन बनाना आता है और वो थाई फूड खासतौर से थाई ग्रीन करी खाना भी बेहद पसंद करते हैं।

 

वैसे अक्षय ने अपने एक इंटरव्यू में पहले भी बताया था कि उन्हें ट्विंकल के लिए खाना बनाना पसंद है और ट्विंकल को उनके अपने अंदाज में बनाया गया इटालियन पास्ता बहुत टेस्टी लगता है। खाना बनाने के बारे में अक्षय कोई रूल बुक फॉलो नहीं करते और अपनी रचनात्मकता के अनुसार फ्लेवर्स से खेलना पसंद करते हैं। वैसे अक्षय को डेज़र्ट में चॉकलेट फज केक और सारी भारतीय मिठाइयां पसंद हैं।

कुकरी क्वीन हैं कंगना रणावत

मध्यम वर्गीय परिवार में पली-बढ़ी कंगना रणावत को काफी छोटी उम्र से कुकिंग आती है, लेकिन कितनी अच्छी आती है, इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि कंगना ने पेरिस में फिल्म ‘क्वीन’ की शूटिंग के दौरान उस वक्त किचन संभाला था, जब टीम में सभी को घर के खाने की तलब होने लगी थी। कोई भी पिज्जा या पास्ता खाने के लिए तैयार नहीं था।
 
टेस्ट में ट्विस्ट लाती हैं करिश्मा
 
करिश्मा कपूर का नाम भी उन सेलेब्स की लिस्ट में जुड़ा है जो इंडस्ट्री में न सिर्फ टेस्टी बल्कि हैल्दी खाना बनाने के लिए जानी जाती हैं।
 

 

यूं तो करिश्मा अपने बच्चों के लिए दाल-चावल और भिंडी अक्सर बनाती हैं, लेकिन करिश्मा को जानने वालों के अनुसार वो पारंपरिक व्यंजनों को भी ट्विस्ट डालकर ज्यादा हैल्दी बनाती हैं।

 
रोज़ कुकिंग करती थी शिल्पा शेट्टी
 
बेशक शिल्पा शेट्टी का नाम उन बॉलीवुड सेलेब्स में शामिल हैं जो हमेशा फिट रहती हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि शिल्पा खाना खाने या बनाने का शौक नहीं रखती। शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम को फॉलो करते ही आप जान जाएंगी कि शिल्पा शेट्टी खाने-पीने के हर मौके को खूब एंजॉय करती हैं और संडे को उनका नाश्ता हमेशा बहुत ही हैल्दी और टेस्टी हुआ करता है।

 

इतना ही नहीं, शिल्पा के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा भी शिल्पा के बनाए खाने की तारीफ करते नहीं थकते। शिल्पा शेट्टी ने जब अमेरिकन शो बिग ब्रदर में हिस्सा लिया था, तो वहां भी उन्हें रोज़ कुकिंग करते हुए दिखाया गया था।  शिल्पा ने द ग्रेट इंडियन डाइट नामक बुक भी लिखी है।
 
 
साउथ इंडियन बनाने में एक्सपर्ट हैं

दीपिका बॉलीवुड के साथ-साथ अब हॉलीवुड में भी जलवे बिखेर रही दीपिका पादुकोण खुद को अच्छा कुक मानती हैं और इसका सारा श्रेय वो अपनी मम्मी को देती हैं।

 

दीपिका कर्नाटक की कई फेमस रेसिपी जैसे रसम, सांभर, इडली आदि खुद ही कुक करती हैं। साथ ही उन्हें बेक करने वाली रेसिपीज़ बनाना भी काफी पसंद है। 

 
ये भी पढ़ें-
 
 
 
 
 
 
आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।