बच्चा शर्मिला है तो इन तरीक़ों से बनाएं सोशल: Tips to Make Child Social  
Tips to Make Child Social  

बच्चा शर्मिला है तो इन तरीक़ों से बनायें सोशल

कुछ बच्चे लोगो से जल्दी घुल मिल नहीं पाते और जल्दी किसी से बात भी नहीं करते हैं, क्योंकि वे संकोची और शर्मीले होते हैं। वे बाहरी लोगों को देखकर घबराते हैं। उन्हें लोगों से इंटरैक्ट करने में दिक़्क़त आती है। ऐसा अक्सर बच्चों में आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है।

Tips to Make Child Social: हर बच्चा दूसरे बच्चे से स्वभाव में अलग होता है। कई बच्चे लोगों से बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं, जबकि कुछ बच्चे लोगो से जल्दी घुल मिल नहीं पाते और जल्दी किसी से बात भी नहीं करते हैं, क्योंकि वे संकोची और शर्मीले होते हैं। वे बाहरी लोगों को देखकर घबराते हैं। उन्हें लोगों से इंटरैक्ट करने में दिक़्क़त आती है। ऐसा अक्सर बच्चों में आत्मविश्वास की कमी के कारण होता है। कई बार समय के साथ बच्चों का व्यवहार ठीक हो जाता है लेकिन कई बार वो इस समस्या को ओवरकम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में पैरेंट्स बच्चे के इस स्वभाव को लेकर चिंता में आ जाते हैं। अगर आपका बच्चा भी शर्मीले स्वभाव का है तो आप परेशान होने की जगह अपने बच्चों को ये तरीक़े अपनाकर सोशल बना सकते हैं। जानते हैं इन तरीक़ों के बारे में- 

Also read: जानिए सोशल मीडिया छोड़ने के 10 फायदे: Social Media Detox

खुलकर बात करें

Tips to Make Child Social
Know the reason for her behaviour

कई बार पैरेंट्स व्यस्त होने के कारण बच्चों को समय नहीं दे पाते, बच्चे क्या चाहते हैं ये समझ ही नहीं पाते हैं। ऐसे में बच्चे अकेलापन का शिकार हो जाते हैं। उनके शर्मीले स्वभाव का एक कारण यह भी हो सकता है। इसलिए आप अपने बच्चे के साथ खुलकर बात करें, जानें की उसके इस तरह के व्यवहार का कारण क्या है। उनसे नये-नये विषयों पर बात करने की कोशिश करें। उससे अच्छी आत्मविश्वास पैदा करने वाली कहानियों सुनाएँ। जिससे वे ख़ुद को किसी से कम ना समझें और सबके साथ खुलकर बात कर सकें।

Motivation
Motivate them to play with kids

आजकल बच्चे घर में अकेले रहते हैं और यह उनके शर्मीले स्वभाव की एक बड़ी वजह हो सकती है। इसलिए बच्चों को समय-समय पर लोगों से मिलना-जुलना सिखायें। कम उम्र से ही बच्चों को समझाएं की आपको स्कूल, घर या बाहर जहां भी कोई आपकी पहचान का व्यक्ति मिलता है, उसे ग्रीट ज़रूर करना है। उसको दोस्त बनाने के लिए प्रेरित करें।

शेयरिंग की आदत डालें

Sharing Habits
Sharing Habits In Children

बच्चों को सोशल बनाने का एक अच्छा तरीक़ा यह भी है कि आप उन्हें शेयरिंग का महत्व समझायें। उन्हें अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ अपनी चीजें शेयर करने के लिए कहें। साथ मिलकर खेलने-कूदने, खाने-पीने से बच्चा एक्सट्रोवर्ट बनेगा।

ताकत को पहचानें

हर बच्चा किसी ना किसी चीज़ में दूसरों से बेहतर होता है। आपको अपने बच्चे के उस टैलेंट को पहचानकर उसको उसमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इससे बच्चे के अंदर कॉन्फिडेंस आएगा। अच्छा परफॉर्म करने पर उसकी तारीफ़ ज़रूर करें।

interest
Try to understand their interest

एक्टिविटीज क्लासेज़ में भेजें

बच्चों के मन से डर और झिझक निकालने के लिए आप उन्हें पढ़ाई के अलावा उनकी पसंद की दूसरी एक्टिविटीज जैसे खेल, डांस, गाना, ड्राइंग आदि की क्लासेज़ में ज़रूर भेजें। यहाँ बच्चों को नई चीजें सीखने को मिलेंगी और छोटे ग्रुप में साथ रहकर घुलने-मिलने की आदत भी बनेगी।

Activity Classes
Giving some time to your hobby may increase your work productivity

तो, अगर आपका बच्चा भी शर्मिला है और दूसरों से मिलने में झिझकता है तो आप ये तरीक़े अपनाकर उसको सोशल बनाने का प्रयास कर सकती हैं।  

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...