मखाना वेजी कटलेट्स जीत लेगा घर आने वाले मेहमानों का दिल: Makhana vegetable Cutlet
Makhana vegetable Cutlet

मखाना वेजिटेबल कटलेट की इससे आसान रेसिपी नहीं ढूंढ पाएंगे आप

मखाने कैलियम से भरपूर होते हैं,  इसलिए ये जोड़ों के दर्द के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दिल के लिए भी ये काफी अच्छा माना जाता है।

Makhana Vegetable Cutlet: अचानक लगने वाली भूख मिटाने के लिए सबसे अच्छा स्नैक्स है मखाना। मखाना वेजी कटलेट के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। ये एक ऐसा सुपरफूड है जिसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आसानी से खा सकते हैं। इसे कई तरीकों से अपने स्नैक्स में शामिल करने पर इसका स्वाद मज़ेदार होता चला जाता है। मखाना वेजी कटलेट भी इन्ही मज़ेदार स्नैक्स में से एक है। इस से आसानी से भूख मिटाई जा सकती है, जबकि ये एक हल्का फुल्का स्नैक माना जाता है। आइये आज मखाना वेजी कटलेट की रेसिपी जानने से पहले मखाने के अनगिनत फायदों के बारे में जानते हैं। भूख मिटाने के साथ साथ इसका सेवन कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। मखाने कैलियम से भरपूर होते हैं,  इसलिए ये जोड़ों के दर्द के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दिल के लिए भी ये काफी अच्छा माना जाता है। तनाव कम करने के साथ साथ ये हमारा पाचन बनाये रखता है और साथ ही हमारी किडनी को मजबूत बनाता है।

आइये जानते हैं मखाना वेजी कटलेट की आसान रेसिपी।

Makhana vegetable Cutlet
Makhana vegetable Cutlet Ingredients

4  चम्मच चावल का आटा

2 कटोरी मखाना

2  चम्मच कद्दूकस किया हुआ गाजर

1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

1  चम्मच अमचूर पाउडर

1 /2  कटोरी शिमला मिर्च ( बारीक कटी हुई)

Calcium rich makhana
Calcium rich makhana

1 /2  कटोरी पनीर

1 /2  चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर

1 /2  चम्मच काली मिर्च पाउडर

1 /2  कटोरी तेल

धनिया पत्ता (स्वादानुसार)

नमक (स्वादानुसार)

मखाने साफ़ कर के उन्हें एक गहरे बर्तन में डालें।

अब इन्हें 10 से 15 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो कर रख दें।

समय पूरा होने के बाद इन्हें पानी से निकाल कर अच्छी तरह निचोड़ लें, और एक साफ़, गहरे बर्तन में रख दें।

अब इनमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, कद्दूकस किया हुआ शिमला मिर्च, गाजर,पनीर और बारीक कटा हरा धनिया।

Healthy snack
Healthy snack

इसके बाद इस मिश्रण को पहले अच्छी तरह मिला लें।

इसके अच्छी तरह से मिक्स हो जाने के बाद इसमें कुछ बेसिक से मसाले मिला लें,

काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक।

अगर आप इस मिश्रण को थोड़ा तीखा रखना चाहते हैं तो साथ में बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल दें।

अपने स्वादानुसार आप इसमें और मसाले भी मिला सकते हैं।

Delicious cutlet
Delicious cutlet

अब इस मिश्रण को एक अच्छी बाइंडिंग देने के लिए इसमें चावल का आटा अच्छी तरह मिला लें।

तवे को तेल लगा कर अच्छी तरह चिकना कर लें और तेज़ आंच पर केवल 3 से 4 मिनट तक गरम होने दें। कटलेट को शेप दें और अब हलकी आंच पर इन्हें शैलो फ्राई करें, बीच बीच में पलट कर इन्हें अच्छी तरह पका लें। लीजिये मखाना वेजी कटलेट पूरी तरह से तैयार है।

मिश्रण को मिक्स करते समय मखाने के टुकड़े आने पर उन्हें हाथ से अच्छी तरह मसल दें ताकि कटलेट बनाते वक़्त ये बाहर ना निकलें।

Makhana
Makhana

कटलेट को शेप देते वक़्त इन्हें ज्यादा मोटा ना रखें, पतले पतले बनाएं ताकि ये अच्छी तरह पक जाएं।

अगर आप इस मिश्रण में प्याज मिलाना चाहते हैं तो बारीक की जगह मोटा कद्दूकस का इस्तेमाल करें और प्याज को अच्छी तरह निचोड़ने के बाद ही इसमें मिलाएं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...