अक्सर देखा गया है कि जब कभी भी फैशन को लेकर बात होती है तो हम सब साड़ी को भूल ही जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम सोचते हैं कि साड़ी में तो हम काफी सिंपल लगेंगे। लेकिन जब आप बॉलीवुड की हसीनाओं को सिंपल साड़ी में खूबसूरती का कहर बर्साते हुए देख लेंगी, तो आप ये ख्याल अपने मन से निकाल देंगी कि आप साड़ी में ग्लैमरस और स्टाइलिश नहीं लग सकती हैं।
क्योंकि बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने सिंपल साड़ी में कहर ढाया है। तो चलिए नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर-
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की साड़ी पहने हुए तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस मैजेंटा कलर की साड़ी में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। देखा जाए तो साड़ी इतनी हैवी नहीं हैं, साथ ही काफी सिंपल डिजाइन में भी बनी हुई है। लेकिन देखने में काफी खूबसूरत लग रही है क्योंकि दीपिका ने इस साड़ी को खास तरीके से कैरी किया हुआ है, जिसके कारण वह काफी स्टनिंग लुक दे रही हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने एक इवेंट के लिए यह हॉट पिंक साड़ी पहनी थी। रॉयल ब्लू ब्लाउज़ के साथ इसका कॉम्बिनेशन बहुत ही कमाल का लग रहा है। बिना किसी हैवी वर्क या एम्बेलिशमेंट्स के इसमें एक अलग तरह की खूबसूरती है। तो आप भी ऐसा कॉम्बिनेशन बना कर साड़ी पहन सकती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
सिंपल साडी को पार्टीवेयर कैसे बनाए यह आप प्रियंका चोपड़ा से सीख लीजिए। प्रिंयका ने ब्लश पिंक ऑर्गैंजा पर फ्लोरल एमब्रॉयडरी वाली इस साड़ी में अलग तरह का एलिगेंस है। दिन की शादी या गर्मियों की शादी के लिए ये एक परफेक्ट आउटफिट है।
आलिया भट्ट
आलिया की यह फ्लोरल प्रिंट साड़ी गर्ली लुक और हल्की साड़ी है। ऑफ-व्हाइट पर ब्राइट पिंक ब्लाउज़ के साथ आलिया ने अपने आपको खूब अच्छे से सवारा है। इस तरह की साड़ी कॉलेज फ्रेशर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की यह फ्लोरल प्रिंट साड़ी काफी खूबसूरत लुक दे रही हैं। ऑफ वाइट और ब्लैक आउटर के साथ साड़ी का लुक काफी खिल रहा है। यह साथी काफी सिंपल है लेकिन फिर भी काफी खूबसूरत लग रही है।
करिश्मा कपूर
अगर आप ब्राइट कलर्स पहनने में कंफर्टेबल हैं तो करिश्मा कपूर की तरह आप भी ट्राई कर सकती हैं। कॉटन सिल्क के फैब्रिक में यह रेड और पिंक साड़ी आप किसी फेस्टिवल में पहन सकती हैं। इसमें आपका परफेक्ट फेस्टिव लुक आएगा।
तमन्ना भाटिया
अगर आपको लगता है कि एम्ब्रॉयडर्ड साड़ियां सिर्फ हैवी और चमकीली हो सकती हैं तो एक बार तमन्ना भाटिया की इस साड़ी पर नज़र डालिए। इस कूल ब्लू साड़ी पर किया गया बारीक थ्रेडवर्क बहुत खूबसूरत है, जो इसकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा है।
कल्कि कोचलिन
कल्कि कि ये फॉरेस्ट ग्रीन और पिंक प्रिंटेड साड़ी कैज़ुअल वाइब्स से भरपूर है। सिंपल होने के बावजूद इसका लुक काफी सेक्सी है। ये उस तरह की साड़ी है, जो पहनने वाले को एक एफर्टलेस स्टाइल देगा। ये हर उम्र की लेडीज़ को सूट करेगी।
