बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जब से शादी हुई है तब से वो ज्यादा तर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की ट्रेडिशनल ड्रेसेस में नजर आ रही हैं। खासतौर से उनकी साड़ी कलैक्शन कमाल का है जो कि किसी भी न्यूली मैरिड ब्राइड के लिए परफेक्ट है। 
क्योंकि सब्यसाची की साड़ी कलेक्शन न सिर्फ खूबसूरत होती हैं बल्कि एक रॉयल टच भी देती हैं। 
तो अगर आप अपने लिए साड़ी लेने की तैयारी कर रही हैं तो दीपिका की खूबसूरत साड़ियों पर नजर डाल लीजिए। क्योंकि दीपिका के पास ना सिर्फ हैवी वर्क वाली बल्कि लाइटवेट व मॉडर्न ट्विस्ट साड़ी की भी खूब कलेक्शन हैं। 
दीपिका की यह मल्टीकलर्ड साड़ी आजकल के मॉडर्न लुक के हिसाब से है।  
पेस्टल में यह गोट्टा बॉर्डर साड़ी भी परफेक्ट ऑप्शन हैं जिसे किसी भी वेडिंग फंक्शन में कैरी किया जा सकता हैं। 
वहीं दीपिका की यह बनारसी सिल्क साड़ी भी काफी खास है। इसे आप शादी के दिन भी कैरी की जा सकती हैं। 
आजकल फ्लोरल प्रिंट का ट्रेंड खूब है तो क्यों न एक फ्लोरल साड़ी भी ली जाए। 
वहीं दीपिका की यह रानी पिंक शियर साड़ी भी रॉयल लुक के लिए बेस्ट है। 
अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो चिकनकारी वर्क साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। 
यह नेट फैब्रिक साड़ी लाइवेट को आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। 

इनके अलावा और तस्वीरें भी देखिए और लीजिए आइडियाज- 

 

 

यह भी पढ़ें –देखिए न्यू ट्रेंडी ज्वैलरी इस वेडिंग सीजन के लिए