बॉलीवुड में आज तक आपने ऐसी कई अभिनेत्रियों को देखा होगा जो अपनी खूबसूरती और फैशन के कारण जानी जाती हैं। ऐसे में यदि कोई उनका फैशन कॉपी करने की सोचता है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। आजकल हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस जैसा सुंदर और खूबसूरत दिखना चाहता है। क्योंकि एक्ट्रेसेस कोई भी इवेंट हो, पार्टी हो, अवार्ड हो उसके लिए वह एथनिक लुक देती है जो हर किसी को बेहद पसंद आता है।
एथनिक लुक ग्लैमरस में तड़का लगा देता है। वही इसमें और ज्यादा तड़का लगाने के लिए एक्ट्रेस अक्सर डिजाइनर ब्लाउज पहनती है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस बताने जा रहे हैं। जो अपने स्टाइलिश लुक से ग्लैमरस में तड़का लगा देती है। जिसके कारण हर कोई उनके फैशन को अपनाना पसंद करता है तो चलिए जानते हैं।
आपको बता दे, आज हम ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने नेट की साड़ी में गजब का ग्राम रस दिखाकर फैंस को दीवाना बना दिया है। इन एक्ट्रेसेस में शामिल है दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ, सामंथा, ईशा अंबानी के साथ ओर भी कई अभिनेत्रियां है जो अपने स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल चुरा लेती है। यह एक्ट्रेसेस नेट फैब्रिक वाली साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही है हर कोई इनके फैशन को कॉपी करना चाहता है। इसलिए आज हम आपको इन एक्ट्रेसेस की साड़ी और फैशन के बारे में भी बताने जा रहे हैं जिन्हें आप भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
ये है वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने लगाया नेट में ग्लामरस का तड़का –
अनुष्का शर्मा –

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर अपने कूल लुक के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस अनुष्का ने प्रियंका चोपड़ा की शादी के रिसेप्शन में भी हरे रंग की साड़ी पहनी थी। जिसमें अनुष्का बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को आप भी आसानी से कैरी कर सकती है। ये लुक अपनी हरे रंग की चंकी नेकपीस के साथ आप पूरा कर सकती है। इस लुक में अनुष्का बेहद ही खूबसूरत लग रही है साथ ही उन्होंने ने ग्रीन नेट की साड़ी क साथ ग्रीन कलर की ही ज्वेलरी पहनी हुई है। इस लुक को आप भी पार्टी और किसी अन्य फंक्शन में ट्राय कर सकती है।
दीपिका पादुकोण –

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हमेशा फैशन के सामने रहती हैं। वह नए नए फैशन को अपनाने में बिलकुल भी पीछे नहीं है। खासकर जब बात साड़ी की हो। आपको बता दे, इस तस्वीर में देखा जा सकता है दीपिका साड़ी में कितनी हॉट लगती है। वैसे तो उनके ऊपर कोई भी कपड़े सूट हो जाते है लेकिन वह साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती है। दरअसल, सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई सफेद रंग की साड़ी में दीपिका ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस लुक को आप भी जरूर ट्राय कर सकती है। ये बेहद ही सस्ता और खूबसूरत साबित हो सकता है।
कैटरीना कैफ –

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और अभिनय से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री कैटरीना भी अक्सर अपने फैशनेबले लुक के लिए जानी जाती है। दरअसल, मुंबई के उमंग इवेंट में पहनी गई कैटरीना की इस सफेद साड़ी को आप कैसे भूल सकते हैं। आपको बता दे, डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई इस साड़ी को स्ट्राइप और मिरर वर्क किया हुआ है। इस साड़ी में कैटरीना को एक खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज़ में देखा जा रहा है।
सामंथा अक्किनेनी –

साउथ की सबसे फेमस एक्ट्रेस सामंथा हमेशा साड़ी में ग्लैमरस लुक में देखी जाती हैं। फिर चाहे वह अवार्ड फंक्शन में पहने या फिर किस अवार्ड शो में वह अक्सर फैंस के दिल में जगह बना ही लेती है। आपको बता दे, उनके नेट फैब्रिक और सिल्क के धागे से की गई कढ़ाई बेहद एलिगेंट लुक दे रही है। दरअसल, उसी बोल्ड लुक वाले ब्लाउज के साथ, इसे एक ग्लैमरस ड्रेस बनाया गया है।
ईशा अंबानी –

अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी का साड़ी लुक अक्सर बेहद खास होता है। इस तस्वीर में देखें रोमांटिक लिसी क्रिएशंस के साथ इस नेट वाला डायमंड बेल्ट कितना खूबसूरत लुक दे रहा है। इस लुक को आप भी कैरी कर सकती है। ये बेहद ही खास और अट्रैक्टिव साबित होगा।
यह भी पढ़े
