झड़ते बाल मेनोपॉज़ के अलावा हैं और भी कई कारण
तेज़ी से झड़ते बाल आपके गंजेपन की वजह बन जाएं इस से पहले ही आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Reason of Hair Fall: हर महिला के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वो कंघी को छूने से भी हिचकिचाने लगती है। इसके पीछे एक बहुत ही आम सी समस्या है बाल झड़ना। अब बाल झड़ने का कोई एक कारण बता पाना बहुत मुश्किल है। हर महिला के लिए इसका कारण अलग-अलग होता है। बाल हर महिला की ख़ूबसूरती निखारते हैं। अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे है और आप भी उन्ही महिलाओं में से एक हैं जो कंघी छूने से कतराने लगी हैं, तो ये एक गंभीर परेशानी की तरफ भी इशारा करता है। तेज़ी से झड़ते बाल आपके गंजेपन की वजह बन जाएं इस से पहले ही आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर सही सलाह मिलने की वजह से झड़ते हुए बालों का कारण पता लगाया जा सकता है और साथ ही इसकी रोकथाम भी की जा सकती है।
आइये जानते हैं क्या है बाल झड़ने के पीछे की कुछ ख़ास वजह।
Also read : ये टिप्स अपनाएं और पाएं खूबसूरत बाल
क्या करें / क्या ना करें

सर्दियों में गरम पानी की जगह बहुत हलके गुनगुने पानी से बाल धोएं।
प्रतिदिन योग करें।
आवलां का सेवन करें।
पौष्टिक आहार लें।
बालों में रंग ना करवाएं।
हर्बल शैम्पू उपयोग में लाएं।
मेनोपॉज़ में अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें।
प्रेग्नेंसी में डॉक्टर का बताया आहार लें।

समय समय पर बाल धोते रहें।
बालों को कस कर ना बांधें।
हर वक़्त बालों को खुला न छोड़ें।
गीले बालों में तेल ना लगाएं।
गीले बालों का जुड़ा ना बनाएं।
गीले बालों में कंघी ना करें।
थायरॉयड

थायरॉयड कई प्रकार का होता है। ऑटो इम्यून, हाइपर और हाइपो। किसी भी प्रकार का थायरॉयड है तो आप बालों के झाड़ने से आसानी से पीछा नहीं छुड़ा पाएंगी। इसे ऐसे समझा जा सकता है, हमारे शरीर में मौजूद थायरॉयड ग्लैंड ठीक तरीके से काम कर रही है तो किसी भी तरह के थायरॉयड से पीड़ित नहीं होंगी। अगर ये ग्लैंड जरुरत से ज़्यादा एक्टिव तरीके से काम कर रही है या फिर काफी धीमे अपना काम कर रही है तो नतीजतन आपके बाल झड़ने की समस्या इसी पर निर्भर करती है। बाल झड़ने के साथ साथ धीरे-धीरे बाल पतले होने लगते हैं और धीरे-धीरे ये जड़ें कमजोर कर देते हैं। ठीक समय पर झड़ते हुए बालों का इलाज करवाए, ऐसा ना हो कहीं देर हो जाए।
स्ट्रेस

किसी भी इंसान के जीवन में तनाव आना मतलब हर तरह की बीमारी का आसानी से शरीर पर अपनी जड़ जमा लेना। तनाव में शरीर शक्ति खोने लगता है। मन और मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पाता। ज़्यादा तनाव लेने से बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है। नींद कम ले रहीं हैं या समय पर नहीं सो रहीं हैं तब भी बालों का झड़ना बढ़ने लगता है। ख़राब जीवन शैली से तनाव और अनिंद्रा की समस्या बढ़ने लगती है। पाचन क्रिया प्रभावित होना भी बाल झड़ने का एक बड़ा कारण है। कहीं ना कहीं ये साड़ी परेशानियां गलत लाइफस्टाइल अपनाने की वजह से हैं। जीवनशैली में सुधार लाएं और स्ट्रेस से दूरी बढ़ाएं।
