हम सभी घर का निर्माण कराने के दौरान वास्तुशास्त्र का पूरा पालन करते हैं। कोशिश होती है कि घर को पूरी तरह वास्तु दोष से मुक्त रखा जा सके। मगर वास्तु विज्ञान की मानें, तो कोई भी घर और निर्माण पूरी तरह से वास्तु दोष से रहित नहीं हो सकता, क्योंकि निर्माण कार्य में कुछ ना कुछ कमी रह जाती है। यह भी हमें पता है कि ऐसा होने के बाद घर के सदस्यों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं घेर लेती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यदि समस्या है, तो उसका समाधान भी है और वो भी सिर्फ एक वस्तु से। वह वस्तु है पारद। आइये आपको बताएं कि घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए पारद से बनी कौन-कौन सी वस्तुएं रख सकते हैं।
पिरामिड और श्रीयंत्र लाभकारी
आप पारद पिरामिड घर में रख सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। इसे आप किसी भी दिन स्थापित कर सकते हैं। इसकी स्थापना के लिए पूजा, मंत्र तथा जप आदि की आवश्यकता नहीं होती। वास्तुविज्ञान के अनुसार पिरामिड को बच्चों के स्टडी रूम में रखने से उनका पढ़ने-लिखने में मन लगता है। यदि पिरामिड नहीं मिल रहा है, तो श्री यंत्र ले आएं। पारद के श्रीयंत्र को सभी यंत्रों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। यह भगवती श्री त्रिपुरसुंदरी का यंत्र है। हालांकि, इसे घर में रखने के लिए इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घर के अंदर ऐसी जगह पर रखें, जहां से आते-जाते आपकी दृष्टि इस पर पड़े। माना जाता है कि इसकी साधना से सभी प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं और धन-वैभव बढ़ता है।
शिवलिंग और देवी दुर्गा की करें आराधना
ऐसी मान्यता है कि पारद के शिवलिंग की पूजा करने से अन्य शिवलिंगों की तुलना में हजार गुना ज्यादा फल मिलता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए आप पारद शिवलिंग घर में स्थापित कर सकते हैं। शिवलिंग के अलावा पारद की देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से रोग, तंत्र-मंत्र बंधन आदि से रक्षा होती है। इसे शुक्ल पक्ष की अष्टमी, नवमी या फिर चतुर्दशी को घर, दुकान या ऑफिस में स्थापित कर सकते हैं। पारद की दुर्गा देवी को भय और बाधा दूर करने वाला माना गया है।
लक्ष्मी और कुबेर से आएगी समृद्धि
