पार्टी मेकअप, ऐसा काम है, जो अगर आता है तो फिर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी पार्टी की शान आप बन सकती हैं। इसके लिए किसी बड़ी ब्यूटीशियन से टिप्स सीखने की जरूरत नहीं है बल्कि छोटे-छोटे टिप्स ही आपके खूब काम आएंगे। और इन टिप्स को आजमाने के बाद आपको खुद का नया रूप जरूर ही नजर आएगा। इन रूपों में से ही कुछ हो हम ढूंढ लाए हैं ताकि आप भी इन मेकअप को करने के लिए मॉटिवेट हो सकें। खुद को बिलकुल अलग अंदाज में देख सकें। इन लुक में कुछ तो साधारण होते हुए भी खास हैं, वहीं कुछ पहली नजर में ही अलहदा लगते हैं। इन्हीं लुक को चलिए निहार लीजिए-

आइब्रो और लिपस्टिक–
इस मेकअप का हाइलाइट पॉइंट है, लिपस्टिक। लाल रंग की लिपस्टिक इस मेकअप को पूरा करती है। लेकिन इसमें आईब्रो पर भी खास ध्यान दिया गया है। इनको मोटा शेप दिया गया है। इसके साथ मेकअप बहुत अच्छा और हटकर लग रहा है।

आईशैडो है स्पेशल–
इस मेकअप में पहली बार में ही आईशैडो की खासियत नजर आ जाती है। नीले रंग की इस आई शैडो के साथ मेकअप बहुत सिंपल सा किया गया है। इसमें लिपस्टिक भी हल्के गुलाबी रंग की है, जो न्यूड का फ़ील बी देती है।

हल्का पिंक मेकअप, लाल लिपस्टिक–
इस्स मेकअप को हैवी और सिंपल दोनों ही कहा जा सकता है। क्योंकि लिपस्टिक के बिना ये सिंपल मेकअप है तो लिपस्टिक के साथ हैवी। इसमें आंखों पर मोटा आईलाइनर भी लगाया है, साथ में काजल भी।

सिंपल और शाइनी–
ये मेकअप सिंपल और शाइनी है। इस वझ से ये पार्टी मेकअप तो है लेकिन ‘ओवरडू’ नहीं लगता है। इसमें पिंक का ही एक हल्का शेड लीपस्टिक के लिए चुना गया है तो आईशैडो में भी यही रंग चुना गया है। गालों पर हल्का हाईलाइटर भी इस्तेमाल किया गया है।

आंखों का सुंदर मेकअप–
इस पार्टी मेकअप में सिर्फ आंखों के मेकअप पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। इसमें आंखों को स्मोकी लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें भी बाकी मेकअप को सिंपल रखा गया है।

आईशैडो है हाईलाइट–
इस मेकअप में भी आईशैडो को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है। आईशैडो को चमकते पीले रंग में रखा गया है। इसके साथ ही बाकी मेकअप को हल्का करके आईशैडो को ही हाईलाइट किया गया है।

ब्रिक रेड की रौनक–
इस मेकअप में ब्रिक रेड का इस्तेमाल हुआ है। इस रंग को फोकस में रखा गया है। ब्रिक रेस से ही आईशैडो भी की गई हैं और लिपस्टिक भी। बाकी मेकअप में कोई खास रंग इस्तेमाल न करके इसको सिंपल ही रखा गया है।
ये भी पढ़ें-
