नलिनी ने अपनी लाइफ के बीस साल शिक्षा जगत को दिए। फिर अपनी एक प्लेसमेंट फर्म  भी खोली और कुछ साल इस काम में भी व्यस्त रही। फिर एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें ये सब रास नहीं आया तो उन्होनें इस काम से दूरी बनाई और धीरे-धीरे अपने पैशन गोल्फ को ज्यादा  समय देने लगी। नलिनी नोएडा गोल्फ कोर्स की इन हाउस मैगजीन होल इन वन की फाउन्डर एडिटर हैं। साथ ही वो नोएडा गोल्फ क्लब के टूरनामेंट कमिटी की चेयरमैन भी हैं।

दूसरों से अलग रखती हैं सोच

अपनी लाइफ के बारें में बात करते हुए नलिनी बताती हैं कि उनके पति, जो कि काफी अच्छे पोस्ट पर कार्यरत थे, की मृत्यु के बाद उन्होनें दुनिया के बनाए नियमों पर चलने की जगह अपने नियम खुद बनाएं। उन्होंने कहा मैं ये करो या ये मत करो में विश्वास नहीं रखती हैं। वो कहती हैं कि मैं यही कोशिश करती हूँ, कि मैं किसी को दुख न पहुंचाऊ। मेरे काम ऐसे होने चाहिए जिससे मुझे संतुष्टी मिले।

देती हैं यही सलाह

नलिनी कहती हैं कि हर महिला को अपनी खुशी और व्यस्तता के लिए कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। वो कहती हैं कि बच्चों और पति को स्पेस देना हेल्दी रिलेशनशिप के लिए भी जरूरी है। 

बच्चों को बताए कि आप उनपर ट्रस्ट करती है।

 

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 
ये भी पढ़ें-