Nalini Jaywant Death Story
Nalini Jaywant Death Story

Nalini Jaywant Death Story: बॉलीवुड में 50 के दशक की नलिनी जयवंत जानी-मानी अदाकारा रहीं। नलिनी ने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब शौहरत कमाई। नलिनी ने कई फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए कि आज भी उन्हें मिसाल माना जाता है। साल 2010 में नलिनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन क्या आपको पता है कि जब नलिनी की 84 साल की उम्र में मौत हुई तब उनके पास एक व्यक्ति तक नहीं था। 3 दिनों तक नलिनी जयवंत की लाश कमरे में सड़ती रही, जिसे पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला था। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस रहीं नालिनी जयवंत की जिंदगी की कहानी क्या है?

दरअसल, बड़ी गहरी और झील सी आंखें, पैनी नाक और तिरछी मुस्कान को जिसने भी पर्दे पर देखा वो दीवाना हो गया। ऐसी थीं नलिनी जयवंत। 18 फरवरी 1926 को मुंबई के एक साधारण परिवार में जन्मी नलिनी बचपन से ही बेहतरीन डांसर रही हैं। नलिनी जयवंत को बचपन से ही डांस का शौक था।

Nalini Jaywant Death Story
Nalini became a heroine at such a young age

उनके पिता ने उनका दाखिला एक डांस क्लास में भी करा दिया था, जहां वो डांस सीखती थीं। डांस सीखने वाली नलिनी को जल्द ही फिल्मों का चस्का भी लग गया और किस्मत ने जल्द ही उनके सामने बड़ा मौका रख दिया। 14वें जन्मदिन पर निर्माता चिमनलाल देसाई की नजर नलिनी पर पड़ी जो अपनी फिल्म राधिका के लिए हीरोइन की तलाश कर रहे थे। बस फिर क्या था चिमनलाल देसाई ने नलिनी को फिल्म का ऑफर दे दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया।

22 दिसंबर 2010 को चैंबूर के यूनियन पार्क में अचानक पुलिस का सायरन बजा। पुलिस गाड़ियों से उतरी और एक बंगले का दरवाजा तोड़ने लगी। हल्ला सुनकर आस-पास लोग मौजूद हो गए। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो एक लाश 3 दिनों से अपने अंतिम संस्कार का इंतजार कर रही थी। ये लाश किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरहिट हीरोइन रहीं नालिनी जयवंत की थी। नालिनी जयवंत बॉलीवुड की एक ऐसी धाकड़ एक्ट्रेस जिसने अपने दौर में सिनेमा की सीमाओं को नई बुलंदियों पर पहुंचाया।

Nalini
Nalini spread her charm in these films

नलिनी जयवंत की मृत्यु भले ही गुमनाम रही हो लेकिन उन्होंने लगभग 2 दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया था। नलिनी ने 2 दशक लम्बे करियर में 70 फिल्में कीं, जिनमें से कई ब्लॉकबस्टर रही। इन फिल्मों की वजह से ही दर्शक उन्हें आज भी याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगते हैं। काला पानी, मुनीमजी, जादू, नास्तिक और मिलन जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी धारदार एक्टिंग और खूबसूरत अदाओं के लिए जाना जाता है।

अदाकारा नलिनी जयवंत का काजोल से भी खास रिश्ता रहा है। नलिनी रिश्ते में काजोल की नानी लगती थीं। काजोल की सगी नानी शोभना समर्थ अदाकारा नलिनी जयदेव की रिश्ते में बहन लगती थीं।

She had such a relationship with Kajol
She had such a relationship with Kajol

शोभना को देखकर ही नलिनी को एक्टिंग का कीड़ा लगा और जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही उन्होंने एक सफल अदाकारा के रूप में अपनी पहचान बना ली।

बता दें, नलिनी भले ही अपने दौर की सुपरस्टार रहीं और दर्जनों फिल्मों में वाहवाही बटोरी, लेकिन अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में सामाजिक सरोकार तोड़ लिए थे।

nalini
Why did nalini spend her days alone

इतना ही नहीं नलिनी ने अपने अंतिम दिनों में अकेला रहना पसंद किया। हालांकि चैंम्बू में उनके बंगले में नौकर रहा करते थे लेकिन फिर भी कभी-कभी अकेले ही रहती थीं। बिना किसी से कोई बातचीत के हफ्तों गुजार दिया करती थीं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...