Manisha Rani Story: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार भी अलग-अलग सितारे अपनी अलग पर्सनैलिटी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बिहार की सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी भी इन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने शानदार अंदाज से घरवालों और दर्शकों का दिल जीत लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि मनीषा कौन हैं और बिग बॉस तक कैसे पहुंची।
साधारण परिवार से हैं मनीषा
मनीषा बिहार के बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बचपन से ही उन्हें सिंगिंग और डांसिंग का बहुत शौक था और वह कुछ अच्छा करना चाहती थी और पूरे परिवार का नाम रोशन करना चाहती थी। धीरे-धीरे यह सपना उनकी जिंदगी बन गया और उन्होंने इसे सच करने की ठान ली।
घर से भाग बनी वेट्रेस
मनीषा जब इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती थी तो उन्हें शुरुआत में इस क्षेत्र में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करियर बनाने के लिए वह अपने घर से कोलकाता भाग गई थी। बाहर निकलने के बाद अपने सपने पूरे करने और गुजारा करने के लिए वेट्रेस का काम करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया। इन सारी मुसीबतों के बीच उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और हमेशा अपने सपने पूरे करने लगी रही।
सोशल मीडिया पर रही एक्टिव
बैकग्राउंड डांसर और वेट्रेस के रूप में काम करते हुए भी मनीषा ने कभी भी अपना सपना नहीं छोड़ा और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का फैसला किया। बिग बॉस में आने के लिए उन्होंने अपना ऑडिशन वीडियो बनाया और भेज दिया मेकर्स को उनका अंदाज पसंद आया और वह सिलेक्ट हो गई।
जबरदस्त है फैन फॉलोइंग
मनीषा रानी की लोकप्रियता सोशल मीडिया के जरिए वैसे भी बहुत ज्यादा थी और बिग बॉस में आने के बाद उनकी लोकप्रियता में दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है। इंस्टाग्राम पर मनीषा को 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस में उनका अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा है और लोग अपना प्यार उन पर लुटा रहे हैं।
