कल में नहीं, वर्तमान को जियो
देबा सलीम इरफान दुबई में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय यंग ऑथर अवॉर्ड की संस्थापक हैं एडवरटाइजिंग और ईवेंट के नामी ब्रांडों के साथ काम करने का 18 साल का अनुभव उन्हें प्राप्त है। अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने आज ये मुकाम हासिल किया है। क्या है इनकी सफलता का राज आइए जानें-
संघर्ष नहीं, मेहनत की
मुझे लगता है कि सभी को चांदी की थाली में सब कुछ नहीं मिलता है। मेरे साथ भी ऐसा ही था, आज मैं जहां भी हूं अपनी मेहनत की वजह से हूं। मैं एक वर्कहॉलिक हूं और शुरुआती दिनों में कई बार बच्चों और परिवार के साथ 18-19 घंटे तक काम किया है क्योंकि एडवरटाइजिंग मेरा पहला प्यार है! मुझे वह संघर्ष अभी भी याद है जब मुझे एमबीए के बाद मेरे करियर की पसंद पर अत्यधिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ा था। हर दिन मुझे एक नये संघर्ष से लडऩा पड़ रहा था। मेरे अटूट संकल्प के साथ धीरे-धीरे सभी ने इसे स्वीकार कर लिया और मैं अपने लक्ष्य को पाने में सफल रही।
चुनौतियों के बिना जीवन क्या है?
एक महिला के लिए कार्य और घर को संतुलित करना हमेशा एक चुनौती होती है। मेरे लिए दो बच्चों के साथ वो भी सिर्फ 15 महीने के अंतर पर और एक अत्यधिक मांग वाला एडवरटाइजिंग जॉब, हर दिन एक नई चुनौती लाता था। मुझे उस जीवन का हर मिनट पसंद आया। समय के साथ-साथ आज चुनौतियां भी कई गुना बढ़ गई हैं लेकिन मेरा मानना है कि चुनौतियों के बिना जीवन कुछ नहीं। जीवन में चुनौतियों का होना बहुत जरूरी है, मैं इस बात पर विश्वास रखती हूं कि वर्तमान को जियो कल किसने देखा है!
सफलता का मंत्र कड़ी मेहनत
सफलता का मंत्र बस कड़ी मेहनत है क्योंकि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। इसके अलावा भाग्य का साथ होना भी जरूरी होता है, तभी आप पूरी तरह से सफल होते हैं।
यंग ऑथर अवार्डस मेरी उपलब्धि है
मेरी उपलब्धियों की सूची में यंग ऑथर अवार्डस की स्थापना, 2012 में प्रकाशित हुआ मेरा उपन्यास, 2016 में प्रकाशित मेरी कविता पुस्तक, ‘चारकोल ब्लश का संकलन और मेरे एडवटाइजिंग पोर्टफोलियो में बहुराष्ट्रीय ब्रांडों का होना और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन है। इसके अलावा मेरी संपत्ति मेरे तीन प्यारे बच्चे और मेरे पति हैं जो मुझ पर विश्वास करते हैं। आज मैं जो भी हूं अपनी मेहनत के बल पर है
अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।
या
आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –
पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना–
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।
ये भी पढ़ें-