हिम्मत के आगे संघर्ष कुछ नहीं
मैंने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे, कभी काम में, तो कभी रिश्तों में, पर ईश्वर और बड़ों के आशीर्वाद से हर बाधा पार होती गई। हर कदम पर एक हिम्मत मिलती गई, जिसके आगे हर संघर्ष छोटा लगने लगा।
काम में जगह बनाना चुनौती भरा रहा
मेरे लिए मुम्बई मे टिक पाना और अपना आत्मसम्मान खोए बिना अपने काम में जगह बनाना काफी चुनौती भरा था। हर एक इंसान और चीज मेरे लिए नई थी, जिसके चलते मुझे नई-नई चुनौतियों से गुजरना पड़ता था। उन सबको पार करके मैं आज इस मुकाम में पहुंची हूं।
सफलता का मंत्र
- ईश्वर पर अटूट विश्वास और आत्मसम्मान बनाए रखें, पर अहंकार से बचें।
- मेहनत और काम में हर बार कुछ नयापन हो।
- आपकी वजह से किसी की आंख में आंसू न आएं।
यही मेरी सफलता का मंत्र है। लेकिन खुद की खुशी भी बहुत जरूरी है, ये बहुत बाद में समझ आया।
उपलब्धि का मतलब रुकना नहीं है
मेरे लिए उपलब्धि का मतलब पूर्ण विराम नहीं है। जब कोई कलाकार ये कहता है कि मुझे उपलब्धि मिल गई तो समझो वह पूरी तरह से खत्म है। मुझे लगता है कि भगवान मेरे ऊपर दयालु हैं, क्योंकि जब मैं मुंबई आई थी तो कोई मुझे नहीं जानता था। पर ईश्वर की कृपा से अब आवाज की दुनिया में मेरा नाम है। मैंने खुद की एक यूनिट ‘प्रतिभांस’ शुरू की है क्योंकि यह मेरा सपना था। मैंने एक किताब भी प्रकाशित की है।
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें और गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री। साथ में अपने बारे में ये जानकारियां भी लिख भेजें-

पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना-
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।
ये भी पढ़े-
“गृहलक्ष्मी ऑफ द डे- रुचिरा कार्णिक”
फिल्मों में ये स्टार्स कभी बने कपल, तो कभी भाई बहन
साल में सिर्फ एक बार खुलते हैं इस मंदिर के द्वार, देखिए तस्वीरें
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर
सकती हैं।
