स्वस्तिका दत्ता के ये बेहतरीन हेयर स्टाइल हैं, साड़ी के लिए बेस्ट: Swastika Dutta Hair Style
Swastika Dutta Hair Style

Celebrity Hair Style: आजकल के बदलते फैशन के दौर में साड़ी न केवल एक आउटफिट है। बल्कि ये महिलाओं के लिए एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है। ऐसे में साड़ी को स्टाइल करने के लिए साड़ी के साथ हर छोटी डिटेल पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसे में बात हेयर स्टाइल की करें तो आपके साड़ी लुक्स को अधिक खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए सही हेयर स्टाइल को चुनना जरूरी है। अगर आप भी अपने खास साड़ी लुक को खूबसूरत, ट्रेंडिग और स्टाइलिश हेयर स्टाइल के साथ कैरी करना चाहती हैं। तो बंगाली एक्ट्रेस स्वस्तिका दत्ता के साड़ी लुक्स से कुछ खास हेयर स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

Also read : गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है ये सेलिब्रिटीज इंस्पायर्ड ऑर्गेंजा साड़ी डिज़ाइन: Celebrity Organza Saree

बंगाली ब्यूटी स्वस्तिका दत्ता के साड़ी लुक्स से लें, खास हेयर स्टाइल आइडियाज: Celebrity Hair Style

मिडिल पार्टीशन वेवी हेयर

साड़ी के साथ अगर बालों को खूबसूरत सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देना चाहती हैं। तो स्वस्तिका दत्ता की तरह ये हेयर स्टाइल साड़ी के साथ जरूर ट्राई कर सकती हैं। स्वस्तिका ने इस लुक में बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ वेवी कर्ल लुक दिया है। ओपन हेयर स्टाइलिंग के लिए ये लुक बढ़िया ऑप्शन है।

स्लीक हाई हेयर बन

स्वस्तिका दत्ता ने इस लुक में काफी खूबसूरत क्लासिक ब्लैक साड़ी को स्लीक हाई हेयर बन ने टाई किया है। स्वस्तिका का ये हेयर स्टाइल देखने में जितना स्टाइलिश और फैशनेबल है असल में इस हेयर लुक को क्रिएट करना उतना ही आसान है। अगर आप भी कम समय में बालों को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो ये “स्लीक हाई बन” ट्राई कर सकती हैं।

बन हेयर स्टाइल विद गजरा

खूबसूरत और फ्रेश गजरे के साथ बालों का मैसी हेयर बन साड़ी का बेस्ट फ्रेंड है। किसी भी साड़ी लुक को क्लासिक इंडियन लुक देने के लिए स्वस्तिका दत्ता का ये खास गजरा हेयर स्टाइल एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। आप भी बनारसी और कॉटन साड़ी के साथ ये हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।

लो पोनीटेल हेयर स्टाइल

स्वस्तिका दत्ता ने इस लुक में काफी खूबसूरत प्रिंटेड साड़ी को लो पोनीटेल हेयर स्टाइल के साथ कैरी किया है। आजकल इस तरह की मोनोक्रोम प्रिंटेड साड़ीज के साथ ये इंडोवेस्टर्न हेयर स्टाइल काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप भी इस तरह की साड़ी वियर करने वाली हैं, तो ये लो एफर्ट हेयर स्टाइल ट्राई करना बनता है।

फूलों भरी मैसी पोनीटेल

इस लुक में स्वस्तिका दत्ता ने इस काफी खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ी के साथ मैसी पोनीटेल हेयर स्टाइल को फ्रेश फूलों के साथ स्टाइल किया है। स्वस्तिका का ये हेयर स्टाइल काफी खूबसूरत और यूनिक है। आप इस तरह के मैसी हेयर स्टाइल को किसी भी साड़ी के साथ कैरी कर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

खास साइड हेयर बन

स्वस्तिका दत्ता ने इस लुक में काफी खूबसूरत आउटफिट के साथ इस बेहतरीन हेयर स्टाइल को कैरी किया है। स्वस्तिका दत्ता का ये खास लुक देख आपको जरूर 90 के दशक की याद आई होगी। इस लुक में स्वस्तिका इस साइड हेयर बन को हैवी आईलाइनर के साथ कैरी कर खास इंस्पिरेशन दे रही हैं। आप भी किसी खास कॉकटेल पार्टी में स्वस्तिका का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...