लहंगा और साड़ी

इस ड्रेस में आपको लहंगा और साड़ी दोनों ही नजर आएंगे। इसमें लहंगे के साथ साड़ी को दुपट्टे की तरह इस्तेमाल किया गया है। पल्लू में प्लीट्स हैं तो कमर में भी प्लीट्स बनाई गई हैं। इसके साथ लुक बिलकुल हटकर आता है और बढ़िया भी दिखता है। 

पैंट के साथ साड़ी

साड़ी और पैंट का यह लुक साड़ी वाला होते हुए भी मॉडर्न है। इसमें प्लीट्स भी हैं और पल्लू भी। मगर पेटीकोट नहीं है। इसकी जगह इसमें पैंट पहनी गई हैं। इसमें रंगों का भी अलग मेल है। ब्लाउज जहां हरा है तो वहीं साड़ी गुलाबी और सफेद रंग की। इसकी पैंट सफेद रंग की चुनी गई है। 

प्लीट्स भी जुदा-जुदा

इस ड्रेस में लहंगा है और दुपट्टे को ही साड़ी की तरह पहना गया है। इसमें प्लीट्स सिर्फ आगे की ओर नहीं है बल्कि दूसरा छोर, जो बस यूंही लहंगे में फंसा दिया जाता है, उसमें भी प्लीट्स बनाई गई है। इन दो तरह की प्लीट्स के साथ लहंगे का लुक बिलकुल फ्लॉलेस दिखता है। 

साड़ी का क्रॉस पल्लू

साड़ी के इस पैटर्न में पल्लू सिर्फ एक कंधे पर नहीं बल्कि दोनों कंधों पर डाला गया है। इस वजह से पल्लू क्रॉस लुक देता है। इसमें बाएं कंधे पर उल्टा पल्ला तो दाएं कंधे पर सीधा पल्ला डाला गया है। इसके साथ ही इस साड़ी में लुक राजसी-सा नजर आता है। आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें। 

यह भी पढ़ें –उन खरीदते समय ध्यान रखें इन बातों का