10 Minutes Exercises For Women: आजकल वर्किंग वुमन के पास अपने लिए टाइम नहीं मिलता है। अगर परिवार संभाल रही हैं तो वर्क आउट के लिए टाइम नहीं निकाल पाती हैं। घर के कामों में व्यस्त अपनी शरीर के लिए कुछ खास प्लान नहीं कर पाती हैं। वहीं ऑफिस जाने वाली लड़कियां या महिलाएं भी कुछ ऐसी ही हो जाती हैं। इनकी फास्ट फूड खाने की आदत बढ़ती जाती है और शरीर की बढ़ती चर्बी पर खास ध्यान नहीं दे पाती हैं। अकसर महिलाओं की बाजुओं में चर्बी इकट्ठा हो जाती है। जो आगे चलकर उन्हें अजीब लगने लगती है और वे काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में इस चर्बी को कम करने के उपाय भी हैं।
आज हम आपसे इस आर्टिकल के माध्यम से बाजुओं की चर्बी को कम करने के बारे में बात करने जा रहे हैं। वे महिलाएं जो इस परेशानी से जूझ रही हैं उनके लिए यह रामबाण साबित होने वाला है। उन्हें अब स्लीवलेस से डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही पार्टियों में शर्म करने की जरूरत होगी। अकसर महिलाएं चर्बी घटाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं, लेकिन कुछ खास असर देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में योगा एक्सपर्ट ऐसी एक्सरसाइज बताई है, जिसे 10 मिनट रोजाना करने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं। नताशा कपूर योगा और हेल्थ कोच हैं।
Also read : Belly Fat Yoga: डिलीवरी के बाद लटकती पेट की चर्बी को कम करने के लिए करें ये योगासन
बाजुओं में फैट घटाने के लिए पुशअप्स

योगा एक्सपर्ट बताती हैं कि पुशअप्स करने से बाजुओं में जमा फैट को कम किया जा सकता है। यह इसके लिए बेस्ट एक्सरसाइज है। इससे हाथों के मसल्स मजबूत होते हैं। साथ ही साथ हाथ, पैर और पेट की भी चर्बी कम होती है।
इस तरह से करें पुशअप्स
सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद हथेली और पंजों को जमीन पर रखें और पंजों के बल पर शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। आपके शरीर का भार आपकी हथेली और पंजों पर होना चाहिए। इसके बाद आप शरीर को हथेली और पंजों के दम पर ऊपर उठाएं और नीचे ले जाएं। इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। इस समय ध्यान रखना हो कि आपका पेट जमीन पर न छुए। इसके बाद कुछ देर तक शरीर को हवा में पंजे के बल पर उठाए रखें। इससे आपका शरीर स्ट्रेच होगा। रोजाना इस तरह से एक्सरसाइज करने से आपके बाजुओं का फैट कम हो जाएगा।
कैंची एक्सरसाइज

अगर आपको अपने हाथों की चर्बी को कम करना है तो आपके लिए यह बेस्ट एक्सरसाइज है। अंडरआर्म्स की चर्बी को कम करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोजाना रूटीन में शामिल कर आप बाजुओं के फैट को कम करने में मदद पा सकती हैं।
ऐसे करें ये एक्सरसाइज
सबसे पहले आप सीधी खड़ी हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई तक लेकर जाएं और फिर सामने की ओर सीधा फैलाएं। इसके बाद दाहिने हाथ को बाएं हाथ के ऊपर से ले जाएं। कैचीनुमा हाथों को घुमाएं। इसे ओवरलैप भी कह सकते हैं। थोड़ी देर रुकने के बाद फिर से दोनों हाथों को सामने की ओर लेकर आएं। फिर इसके अपोजिट हाथों को रिपीट करे। ऐसा आप तेजी के साथ दोहराती रहें। एक बार में कम से कम 10 से 12 बार दोहराएं। ऐसे में आपके हाथों पर खिंचाव होगा और चर्बी घटाने में मदद मिलेगी। इस तरह से एक्सरसाइज से हाथों के मसल्स पर दबाव बनता है।
