योगा, आपके पाचन स्वास्थ्य को बनाता है बेहतर: Gut Health Tips
Gut Health Tips

Gut Health Tips: अगर आप भी अपने आंतो को स्वस्थ रखना चाहते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो योगा नैचुरल तरीके से आपकी मदद कर सकता है I अगर आप भी स्ट्रेस और इन्फ्लेमेशन जैसी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो योग विशेषज्ञ यह दावा करते हैं कि योगिक शारीरिक मुद्राएं और ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपको सभी तरह से फिट होने में मदद करती हैं I आइये आज हम इसी के बारे में जानेंगे –

Also read : गर्मी के मौसम में फ्रेश और चमकती स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं कूलिंग फेस मास्क

तनाव में होती है कमी

Gut Health Tips
Yoga Helps In Reducing Stress

योगा स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है जिससे आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है I अधिक तनाव से ब्लोटिंग, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं I नियमित रूप से योगा करके आपका शरीर और नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है I

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

Improve Your Gut Health
Yoga Helps In increasing Blood Circulation

अलग-अलग योगासन पेट और आंतों सहित सभी ऑर्गन्स में ब्लड के सरकुलेशन को बढ़ाने में मदद करते हैं I इसका असर यह होता है कि इन अंगों को ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं जो पाचन क्रिया को बनाए रखने के लिए आवश्यक है I

माइंडफुल ईटिंग में मदद

The Age Old Yoga Techniques Can Do Wonders
Yoga Helps In Improving Focus

योगा में ध्यान और जागरूकता का बहुत महत्व बताया गया है I खाना खाते समय भी हमें किसी और चीज में अपना माइंड डाइवर्ट नहीं करना चाहिए I ध्यानपूर्वक चबा चबाकर और स्वाद लेकर खाने का अभ्यास करना चाहिए I इससे हमारा शरीर सारे न्यूट्रिएंट्स को ठीक तरह से ब्रेक कर पाता है और डाइजेशन में भी सुधार होता है I

डाइजेशन प्रोसेस बेहतर

Kapaal Bhaati Pranayaam Is Very Effective
Yoga Helps In improving Digestion

आयुर्वेद के अनुसार अच्छी हेल्थ के लिए मजबूत पाचन अग्नि आवश्यक है I कपालभाति प्राणायाम पाचन अग्नि को मज़बूत बनाने, पाचन में सुधार करने और पोषक तत्वों को ठीक से पचाने में मदद करता है I

ब्लोटिंग और गैस में राहत

Child Pose And Pawanmukt aasana Are Very Effective
Helps In Relieving Gas And Bloating

कहीं योगिक मुद्राएं जैसे कि पवनमुक्तासन और बालासन ( चाइल्ड पोज़ ) शरीर से गैस को और वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकलने में मदद करते हैं जिससे पाचन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है I

आंत में बैक्टीरिया का संतुलन

Yoga Makes Your Immune System Stronger
Yoga Helps In balancing The Structure Of Micro Organism In A Positive Way

हमारी आंत में खरबो सूक्ष्म जीव होते हैं जो हमारे डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में रहते हैं और डाइजेशन, इम्यून फंक्शन और शरीर के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं I रिसर्च से पता चला है कि योगा इन सूक्ष्म जीवों की संरचना को पॉजिटिव रूप से प्रभावित कर सकता है और बैलेंस करता है I

इन्फ्लेमेशन में कमी करता है

Breathing Exercises And Strechings Improves Health
Yoga Helps In Improving The Gut Health

आंत में इन्फ्लेमेशन के कारण पाचन संबंधी परेशानीयां जैसे की इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम ( IBS ) और इन्फ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज ( IBD ) हो सकती हैं I योगा प्रैक्टिस जैसे कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग, पाचन तंत्र सहित, पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती हैं जिससे हमारी गट हेल्थ बेहतर बनती है I

मेरा नाम दिव्या गोयल है। मैंने अर्थशास्त्र (Economics) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से हूं। लेखन मेरे लिए सिर्फ एक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज से संवाद का एक ज़रिया है।मुझे महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक...