रातभर सो कर भी सुबह महसूस होती है थकान तो यहां गलती कर रहे हैं आप, अपनाएं ये अच्छी आदतें: Morning Habits
Morning Habits Routine

ना हटेगी चेहरे से नज़र 40 में जब दिखेंगी 20 सी जवान

हर महिला की चाहत होती है वो 40 की उम्र में भी 20 साल जैसी जवान दिखे, अब इसमें इतना सोचने वाली कोई बात नहीं, बस इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी।

Anti Aging Tips: अरे ! आप तो अपने बेटे की बड़ी बहन लगती हैं। ऐसी तारीफ़ हर महिला चाहती है। जब कोई भी महिला 40 की उम्र तक पहुंचती है तो वो अपने आप में काफी बदलाव महसूस करने लगती है। हर महिला की चाहत होती है वो 40 की उम्र में भी 20 साल जैसी जवान दिखे, अब इसमें इतना सोचने वाली कोई बात नहीं, बस इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। अपनी स्किन को थोड़ा यंग बनाये रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे और अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सुधार लाना होगा। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट लेने पर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को धीमा कर पाएंगी और अपने अंदर काफी ज्यादा बदलाव महसूस करेंगी।

आइये जानते हैं कैसे अपने आप को 40 की उम्र में 20 सा जवान दिखाएं वो भी बहुत आसानी से।

Anti Aging Tips
Balanced diet

बैलेंस्ड डाइट यानी संतुलित आहार हमारे शरीर में पोषण से होने वाली सभी कमियों को दूर करता है। शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के साथ ये फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मददगार साबित होता है। बीमारियों का जोखिम काफी काम हो जाने से हमारा शरीर अंदर से मजबूत बनता है। संतुलित आहार में प्रोटीन, सब्जियां, फल, अनाज और डेरी प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं। इन सबको सही मात्रा में लेने पर ये हमें मजबूत बनती है। स्वास्थवर्धक होने के साथ साथ ये स्वादिष्ट भी होती है। इस तरह हमारी बढ़ती उम्र थमने लगती है।

Sleep well
Sleep well

नींद पूरी ना होने पर हम थका हुआ महसूस करते हैं और किसी काम में मन नहीं लगा पाते हैं। नींद कम लेने पर धीरे धीरे हमारा शरीर अंदर से कमज़ोर होता जाता है औरशीरे धीरे हम उम्रदराज नज़र आने लगते हैं। नींद की कमी से झुर्रियों की परेशानी बढ़ने लगती है और अगर आप 40 के आसपास हैं पर नींद कम ले रही हैं तो जल्द ही आप और ज्यादा उम्र की दिखने लगेंगी। इस उम्र में भी जवान बने रहने के लिए भरपूर नींद लें, गहरी नींद लेने से हम यंग दिखाई देने लगते हैं। तो खूब सोएं और यंग दिखें।

Stay hydrated
Stay hydrated

आजकल की भागदौड़ वाली जीवनशैली में हम पानी पीना तक भूल जाते हैं, लम्बे समय तक पानी न पीने की वजह से हमारी त्वचा रूखी सूखी और बेजान दिखने लगती है। इसके साथ साथ स्किन की कई परेशानियां बढ़ने लगती हैं। वैसे तो हर उम्र के व्यक्ति को सही मात्रा में पानी पीना चाहिए, लेकिन अगर आप अपने चेहरे पर एक अलग ही चमक चाहती हैं तो एक निश्चित समय अंतराल के बाद पानी जरूर पीते रहे और इस तरह आपकी उम्र 20  पर ही थम जायेगी।

Yoga
Yoga is must

अपनी उम्र से 10  से 20  साल जवान दिखने के लिए आपको योग का सहारा तो लेना ही पड़ेगा। योग से ना सिर्फ आप जवान दिखेंगी बल्कि आपके शरीर में पनप रही छोटी छोटी बीमारियां तो वैसे ही आपको अलविदा कह देंगी। बात सच है बढ़ती हुई उम्र को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन बढ़ती उम्र मानो थम सी गयी है लोग आपको देख कर ऐसा कहें इसके लिए कोशिश की जा सकती है। रोजाना योगा करने से आपकी खूबसूरती भी बढ़ेगी।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...