घर में रोशनी के लिए खिड़कियों पर लगायें ये 5 चमकदार पौधे
क्या आप जानते है कि कुछ ऐसे भी पौधे है जिसे आप अपने घर में लगाते है तो न सिर्फ वो आपके घर को खुबसूरत बनाते है बल्कि रौशनी भी बिखेरने का काम करते है। अगर आप भी हरियाली के साथ साथ घर को रौशनी से जगमगाना चाहते है तो आप अपने घर में इन पौधों को लगायें।
Home Indoor Plants: अपने घर और आस पास के वातावरण को ग्रीन रखने के लिए अब लोग पेड़ पौधों पर ज्यादा ध्यान देने लगे है। पेड़ पौधे और हरियाली आजकल लोगों का शौक भी बन चुकी है। घर हो या गार्डन ये पौधे जहां लगते है हरियाली के साथ साथ खूबसूरती भी बिखेरते है। अलग अलग तरह के पौधों की न जाने कितनी प्रजातियाँ आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि कुछ ऐसे भी पौधे है जिसे आप अपने घर में लगाते है तो न सिर्फ वो आपके घर को खूबसूरत बनाते है बल्कि रौशनी भी बिखेरने का काम करते है। अगर आप भी हरियाली के साथ साथ घर को रौशनी से जगमगाना चाहते है तो आप अपने घर में इन पौधों को लगायें।
ज़ेबरा कैक्टस

ज़ेबरा कैक्टस अपने अनोखे पत्तों की वजह से जाना जाता है। बहुत कम धूप और पानी से पलने वाला ये पौधा दिखने में बेहद सुन्दर लगता है। आप इसे अपनी घर की खिड़कियों पर रखकर घर को शानदार लुक दे सकते है।
स्नेक प्लांट

ये एक तरह का इंडोर प्लांट है जिसे बहुत कम धूप और पानी की आवश्यकता होती है। इसे घर में लगाने से हवा शुद्ध और ठंडी होती है। इसी के साथ ये प्रक्रति की हल्की रौशनी से भी जगमगा उठता है जिससे घर में रौशनी बनी रहती है। इसलिए इसे घर की खिड़कियों पर लगायें।
पीस लिली

पीस लिली इंडोर प्लांट में सबसे ज्यादा प्रयोग और पसंद किया जाने वाले पौधे में से एक है। ये दिखने में काफी सुन्दर और चमकदार होता है। इस पौधे को भी बहुत ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती इसलिए आप इसे घर के अन्दर खिड़कियों पर लगा सकते है। जिससे घर में रौशनी बनी रहेगी और घर की हवा भी शुद्ध और शांत होगी।
स्पाइडर प्लांट

अपनी हरे और सफेद रंग बिरंगी पत्तियों के कारण खुबसूरत दिखने वाले इस पौधे को इंडोर प्लांट के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस पौधे को खिड़की पर लगाने से घर में रौशनी और खूबसूरती दोनों ही बनी रहती है। इसके साथ ही इस प्लांट में ऐसी सकरात्मक उर्जा होती है जो तनाव और स्ट्रेस को कम करने का काम करती है। इस प्लांट को ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छा बताया गया है। ज्यादातर अस्पताल में मरीजों के कमरें में भी इस पौधे को रखा जाता है जो मरीज को शांत और तनावमुक्त वातावरण देता है।
रेगिस्तानी गुलाब

रेगिस्तानी गुलाब को अडेनियम ओबेसम के नाम से भी जाना जाता है। सुगंध में लाजवाब और बेहद कम पानी और धूप में खिलना वाला ये पौधा घर के लिए काफी अच्छा है। इस पौधे की आज के समय में बहुत ज्यादा डिमांड है। इस पौधे की जड़े सूजी हुई दिखाई देती है लेकिन इसके खुशबूदार फूल आपके घर को शांत खुशबू से महकाते है। इसके साथ ही इसे आप अगर आपकी घर की खिड़की पर लगाते है तो इससे आपके घर में रौशनी भी बनी रहती है।
