Makeup Break Benefits
Makeup Break Benefits

मेकअप से ब्रेक लेकर त्वचा को निखारें प्राकृतिक तरीके से

आप कुछ दिनों के लिए मेकअप से ब्रेक लेकर अपनी त्वचा को ना केवल आराम दे सकती हैं, बल्कि अपने चेहरे की खूबसूरती को प्राकृतिक तरीके से वापस भी पा सकती हैं।

Makeup break benefits: महिलाओं में मेकअप लगाना आजकल एक आम बात हो गई है। मेकअप अब उनकी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कहीं बाहर जाना हो या किसी पार्टी व फंक्शन का हिस्सा बनना हो, महिलाएं बिना मेकअप के खुद को अधूरा सा महसूस करती हैं। वे अपने लुक को निखारने और खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए हमेशा मेकअप का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन हमेशा चेहरे पर मेकअप लगाने से त्वचा पर कई तरह की परेशानियां भी दिखनी शुरू हो जाती हैं। रोजाना चेहरे पर मेकअप लगाने से त्वचा पर दबाव पड़ता है और इससे चेहरे की चमक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि आप कुछ दिनों के लिए मेकअप से ब्रेक लेकर अपनी त्वचा को ना केवल आराम दे सकती हैं, बल्कि अपने चेहरे की खूबसूरती को प्राकृतिक तरीके से वापस भी पा सकती हैं? आइए जानते हैं मेकअप ब्रेक लेने पर त्वचा को क्या-क्या फायदे होते हैं-

The natural oils of the skin remain balanced

ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा के प्राकृतिक ऑयल्स को नुकसान पहुंचाता है, जिसकी वजह से त्वचा या तो बहुत ज्यादा ऑयली हो जाती है या फिर बहुत ड्राई हो जाती है। लेकिन जब आप कुछ दिनों तक मेकअप से ब्रेक लेती हैं तो आपकी त्वचा फिर से अपना प्राकृतिक बैलेंस बनाने लगती है।

acne
The problem of acne improves

हमेशा मेकअप लगाने से त्वचा पर पिंपल्स और मुंहासों की समस्या शुरू हो जाती है। मेकअप से ब्रेक लेने पर पोर्स खुलते हैं और इसकी वजह से मुंहासों की समस्या कम हो जाती है।

The effect of aging on the skin is less visible

त्वचा पर हमेशा मेकअप लगाने से उम्र बढ़ने के संकेत जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जल्दी दिखाई देने लगती हैं, लेकिन मेकअप से ब्रेक लेकर आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से खुद से रिपेयर होने का मौका देती हैं, जिससे त्वचा जवां नज़र आने लगती है।

त्वचा पर फाउंडेशन, कंसीलर और पाउडर जैसे प्रोडक्ट्स लगाने से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिसकी वजह से त्वचा के प्राकृतिक तेल नहीं निकल पाते हैं और त्वचा पर धूल-मिट्टी चिपकने लगती है, जिससे पिंपल्स, एक्ने, और ब्लैकहेड्स की समस्या शुरू हो जाती है। लेकिन मेकअप नहीं लगाने से त्वचा को आराम मिलता है और पोर्स को खुला रहने का मौका मिलता है, जिससे त्वचा के अंदर की गंदगी बाहर निकल जाती है और मुहांसे कम हो जाते हैं।

Natural glow
Natural glow appears on the skin

जब आप चेहरे पर मेकअप लगाना बंद कर देती हैं तो त्वचा पर खुद से प्राकृतिक निखार दिखाई देने लगता है। त्वचा पर एक ताजगी नज़र आने लगती है, जो प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाती है।

Problem of irritation
Problem of irritation and allergy reduces

मेकअप से ब्रेक लेने से जब आप अपनी त्वचा पर केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाना बंद करती हैं तो त्वचा पर जलन, रैशेज और एलर्जी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है और धीरे-धीरे त्वचा बेदाग नजर आने लगती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...