इनडोर प्लांट से सजाना है घर तो ये 5 डिवाइस आएंगे काम: Indoor Plant Device
Indoor Plant Device

Indoor Plant Device: घर को खूबसूरत बनाने और सजाने के लिए इनडोर प्लांट्स अहम भूमिका निभाते हैं। ये घर के अंदर ताजी हवा लाने का भी काम करते हैं और तनाव को भगाने में भी कारगर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनडोर प्लांट्स की देखरेख में अहम भूमिका निभाने में कुछ डिवाइस बहुत काम आते हैं। आज इस आर्टिकल में ऐसे ही 5 डिवाइस के बारे में बताया जा रहा है, जिनकी मदद से हम अपने घर के इनडोर प्लांट्स की देखभाल और बेहतर तरीके से कर सकते हैं। 

स्मार्ट प्लांट पॉट 

छूटियों में कहीं बाहर जाना हो तो, समझ ही नहीं आता कि पौधों की देखरेख कैसे होगी। इस लिहाज से स्मार्ट पॉट एक बढ़िया डिवाइस है। यह सेल्फ वॉटरिंग डिवाइस है, जो आपके पौधे को सही मात्रा में पानी देता है। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि आप घर पर हों ही। इसके इनबिल्ट सेंसर पौधे के रोशनी, तापमान, नमी और फर्टिलाइजर स्तर को मापने के बाद यह तय करते हैं कि पौधे को किस चीज की जरूरत है। यह आपके फोन पर ऐप के जरिए से रोजाना रिपोर्ट भी भेजता है। 

इनडोर वेदर स्टेशन 

Indoor Plant
Indoor Plant Device-Weather Station

पौधों को स्वस्थ रखने में कई चीजें अपनी भूमिका निभाती हैं। इसमें नमी का स्तर, रोशनी, तापमान शामिल है। कुछ पौधे इतने संवेदनशील होते हैं कि देखभाल में जरा भी लापरवाही हुई तो ये दम तोड़ने लगते हैं। ऐसे में इनडोर वेदर स्टेशन तापमान, ह्यूमिडिटी और कार्बन डाइआक्साइड स्तर की जांच कर सकता है। यह ऐप के माध्यम से आपके फोन पर पूरी डिटेल भेजता है। यदि आप इसे होम अप्लायन्स से लिंक आकर दें, तो यह जरूरी बदलाव भी कर सकता है। 

स्मार्ट प्लांट स्टेशन 

इनडोर प्लांट्स के स्वस्थ न रहने का एक महत्वपूर्ण कारण पौधों को पर्याप्त मात्रा में रोशनी नहीं मिलना है। ऐसे एमन स्मार्ट प्लांट स्टेशन आपके इनडोर प्लांट्स को सही मात्रा में रोशनी पहुंचा कर उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह सभी छोटे साइज के इनडोर प्लांट्स के लिए सही है। 

लेट्यूस ग्रोवर स्टैंड 

Indoor Plant Care
Lettuce Plant Stand

यदि आपको हरी धनिया, पुदीना, साग और सलाद उगाना और खाना पसंद है, तो यह आपके काम की डिवाइस है। यह एक वर्टिकल स्टेशन है, जिसमें आप एक साथ एक ही समय पर कई हरी सब्जियां उगा सकते हैं। यह शानदार लाइटिंग के साथ आता है, जिसकी मदद से आप इनडोर प्लांट्स को बेहतर तरीके से उगा सकते हैं। इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना भी आसान है। 

मॉइस्चर और वॉटर सेंसर 

हम में से अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता है कि किस पौधे को कितने पानी की जरूरत होती है। यही वजह है कई पौधे समय के साथ मार जाते हैं। ऐसे में मॉइस्चर और वॉटर सेंसर डिवाइस को पौधे के गमले में रखकर उसके नमी के स्तर को जांचा जा सकता है। इस तरह से आपको यह पता चल जाता है कि पौधे को पानी की जरूरत है भी या नहीं। कुछ मॉइस्चर और वॉटर सेंसर में तो एप के जरिए आपको पौधे के विकास का आंकड़ा भी पता चल जाता है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...