मीडिया में प्रियंका चोपड़ा के ऑस्कर अवार्ड्स में प्रेज़ेन्टर बनने की खबरों के साथ-साथ इन चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया था कि आस्कर्स के लिए उनका वॅार्डरोब क्या होगा तो हम प्रियंका के फैन्स को ये बता दें कि प्रियंका ने 88वें अकैडमी अवार्ड्स के मौके पर अपने लिए व्हाइट कलर का गाउन चुना। जिसे लेबनान के डिज़ाइनर ज़ुहैर मुराद ने डिज़ाइन किया था और हॅालीवुड के सितारों के बीच वो छा गईं।

प्रियंका ने गाउन से मैच करते हुए व्हाइट डायमंड के डैंग्लर्स और रिंग्स पहनें हैं और उनके इस इस लुक के लिए सोशल मीडिया में उनके फैन्स ने उनकी खूब तारीफें की हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका ने अपनी यह फोटो डालते हुए डायमंड्स को लड़कियों का बेस्ट फ्रेंड बताया है। उन्होंने लिखा है-
Diamonds are a girls best friend.. #Oscars

