lemon side effect
lemon

Nimbu Ke Totke: कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं होती है। जिस वजह से व्यक्ति निराश हो जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से व्यक्ति जीवन में आ रही बाधाओं से छुटकारा पा सकता है। ऐसे ही कई उपाय नींबू के भी बताए गए हैं। इसी के साथ चलिए आज हम आपको इस लेख के द्वारा नींबू के कुछ ऐसे टोटके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन में फल प्राप्त कर सकते हैं। इन टोटकों को करने से जीवन की तमाम समस्या दूर हो जाती है और व्यक्ति के जीवन में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

read also: Lemon Pickle: तैयार करें रसीले नींबू का ऑयल फ्री झटपट अचार सिर्फ 10 मिनट में, नोट करें ये रेसिपी

सफलता पाने के लिए

करियर में सफलता पाने के लिए नींबू का ये टोटका बहुत कारगर है। एक ताजा नींबू लें और उसमें चार लौंग लगाएं। किसी मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में जाएं। वहां हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। भगवान हनुमान से अपने करियर में सफलता प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। प्रार्थना करने के बाद, नींबू को किसी नदी या जल स्रोत में प्रवाहित कर दें।

बुरी नजर से बचने के लिए

नींबू में बुरी नजर सोखने की शक्ति होती है। यहां नींबू का एक सरल टोटका बताया गया है जिसका उपयोग आप घर में किसी भी व्यक्ति या बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए कर सकते हैं। जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी है, उसके सिर के ऊपर से नींबू को सात बार घुमाएं। इसके बाद, नींबू के चार टुकड़े कर लें। इन चार टुकड़ों को किसी चौराहे पर फेंक दें।

तरक्की पाने के लिए

नींबू का ये टोटका आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं। अपने कार्यस्थल की चारों दीवारों को नींबू से स्पर्श करें। इसके बाद, नींबू को चार टुकड़ों में काट लें। प्रत्येक टुकड़े को चौराहे की एक दिशा में फेंक दें।

नींबू-मिर्च टांगने के फायदे

नींबू-मिर्च का इस्तेमाल सदियों से भारतीय संस्कृति में बुरी नजर से बचाव और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए किया जाता रहा है। नींबू-मिर्च टांगने के कुछ फायदे इस प्रकार है जैसे नींबू और मिर्च को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और घर से दूर रखने के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि नींबू-मिर्च बुरी नजर से बचाता है और घर में सकारात्मकता बनाए रखता है। नींबू-मिर्च को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में नींबू-मिर्च का इस्तेमाल कुछ ग्रह-दोषों के निवारण के लिए भी किया जाता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...