Hormone Imbalance
Hormone Imbalance

हार्मोन को असंतुलित करती हैं आपकी ये 5 आदतें, आज से करें सुधार

Hormone Imbalance: हार्मोन का स्तर बैलेंस न होने के पीछे आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

Hormone Imbalance Tips: आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं, जिसमें हार्मोन का असंतुलित होना भी शामिल है। हार्मोन असंतुलित होने की वजह से शरीर में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। हार्मोन असंतुलित होने का अर्थ है शरीर में हार्मोन कम या ज्यादा होना। हर व्यक्ति के शरीर में हार्मोन संतुलित होना जरूरी होता है। कुछ कारणों से हार्मोन असंतुलित हो सकता है, जिसमें आपकी कुछ खराब आदतें शामिल हैं। जी हां, कुछ खराब आदतों की वजह से हार्मोन असंतुलित हो सकता है। इन आदतों पर अगर आप ध्यान देते हैं, तो शरीर में हार्मोन को बैलेंस करना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं हार्मोन असंतुलित होने की खराब आदतें?

Also read: समर सीजन में इन 5 ड्रिंक्‍स से होगा इफेक्टिव वेट लॉस

अगर आप अपने खानपान को लेकर गड़बड़ी जैसे- जंकफूड्स, ऑयली फूड्स, फ्राइड फूड्स इत्यादि का सेवन करते हैं, तो इससे आपका हार्मोन असंतुलित हो सकता है। इसलिए अगर आप हार्मोन को संतुलित रखना चाहते हैं, तो प्रोटीन, फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।

Eating Disorder
Eating Disorder

कई लोग अपने ऑफिस और घर के कामकाज की वजह से फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से शरीर का हार्मोन स्तर बिगड़ सकता है। इस तरह की आदतों में सुधार करके अपने लिए कुछ समय निकालकर हार्मोन को संतुलित करने की कोशिश करें, इसके लिए कम से कम 30 से 40 मिनट एक्सरसाइज काफी जरूरी होता है।

Exercise
Exercise

शरीर में हार्मोन बैलेंस के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत ही जरूरी होती है। मुख्य रूप से हर व्यक्ति के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे सोना जरूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में नींद नहीं लेते हैं या फिर देर रात सोते हैं, तो इससे आपके शरीर का हार्मोन स्तर बिगड़ सकता है।

Sleep Late Night
Sleep Late Night

काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहने की वजह से भी हार्मोन का स्तर बिगड़ सकता है। इसलिए स्ट्रेस को कम करने की कोशिश करें, इसके लिए प्राणायाम, योगासन, मेडिटेशन इत्यादि का अभ्यास जरूरी है।

Stress
Stress

खाने का एक तय रुटीन बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप खाना समय पर नहीं खाते हैं, तो बाद में जाकर ओवरईटिंग कर सकते हैं। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यह हार्मोन के स्तर पर नेगेटिव असर डाल सकता है।

Eat Food On Right Time
Eat Food On Right Time

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...